Indore News: युवक के साथ देखा तो पति ने खूब फटकारा, घर आकर पत्नी ने एसिड पीकर दे दी जान
indore news/ image source: vistaar news archive
Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां के खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक महिला ने एसिड पीकर जान देदी. वहीं जब जान देने की वजह सामने आए तो हडकंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी को एक युवक के साथ कमरे में देख लिया था.
इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और पति ने पत्नी को डांट लगाई. वहीं पति गुस्सा होकर घर से चला गया. पति के कुछ देर बाद लौटने पर महिला की तबीयत बिगड़ी हुई मिली. जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई
यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया, पत्नी का नाम रानू था जोकि 31 साल की थी ने एसिड पी लिया था. वहीं पति ने बताया, कि जब वह पहुंचा तो पत्नी एक युवक जिसका नाम आशीष था उसके साथ कमरे में बैठी थी. इस बात पर उसने पत्नी को फटकार लगाई. दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सोनू अपनी एक बेटी को लेकर घर से कहीं चला गया. कुछ देर बाद जब पति वापस लौटा तब पत्नी की तबियत बिगड़ी हुई मिली. जब पति ने उससे पूछा तो पत्नी ने एसिड पीने वाली बात बताई.
इलाज के दौरान हुई मौत
तबीयत बिगड़ी हुई मिलने पर पत्नी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पति ने बताया कि उसकी शादी को करीब 9 साल हो चुके हैं. दोनों की दो बेटियां हैं. पति दुधिया में एक कीटनाशक कंपनी में काम करता है. पति ने यह भी बताया कि, जिस लड़के यानी कि आशीष को उसने पत्नी के साथ देखा था, वह भी दुधिया इलाके का रहने वाला है.
ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई