Indore: समोसा खाते ही मुंह में आया मरा हुआ कॉकरोच, वीडियो बनाया तो दुकानदार बोला- ‘गलती से आ गया होगा’

इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गरम समोसा लिया और एक टुकड़ा तोड़ते ही उसमे मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया.
Indore News

समोसे में निकला कॉकरोच

अगर आप भी समोसे खाने के बहुत शौकीन हैं और दुकान पर जाकर गरम-गरम समोसा हरी चटनी के साथ खाना शुरू कर देते हैं. तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने गरम समोसा लिया और एक टुकड़ा तोड़ते ही उसमे मरा हुआ कॉकरोच दिखाई दिया. युवक ने तुरंत वीडियो बनाकर इसकी जानकारी दुकानदार को दी.

रतलाम नमकीन से खरीदा था समोसा

इस पर दुकानदार ने कहा कि ये गलती से आ गया होगा तुम्हें वीडियो बनाना हो तो बना लो. युवक ने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और खाद्य प्रशासन से की गई. ये पूरी घटना चिकमंगलूर चौराहा स्थित श्रम शिविर के पास की है. इंदौर निवासी पीयूष मौर्य बारिश के दौरान यहां रुके और रतलाम नमकीन से समोसा खरीदा.

समोसे में दिखा कॉकरोच

उन्होंने जैसे ही समोसे का एक बाइट तोड़ा तो उमसे मरा हुआ कॉकरोच नजर आया. जब उन्होंने वीडियो बनाते हुए दुकानदार से इसकी शिकायत की तो दुकानदार ने कहा कि गलती से आ गया होगा. कोई जानबूझकर नहीं डालता वीडियो बनाना हो तो बना तो. इसके बाद दुकानदार और पीयूष मौर्य के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई.

मामले पर होगी कार्रवाई

इसके बाद दुकानदार ने शिकायत करने की बात कही. पीड़ित ने खाद्य विभाग में शिकायत दर्ज कराई है. समोसे में कॉकरोच मिलने की घटना के बाद से दुकान में खाद्य सामग्री की साफ-सफाई और रखरखाव पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की बात कही है.

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

ज़रूर पढ़ें