Indore: सांवेर में घर ढहने से 4 महिलाओं की मौत, मकान मालिक गिरफ्तार, तुलसी सिलावट ने दुख जताया
इंदौर: सांवेर क्षेत्र में मकान ढहा
Indore News: इंदौर के सांवेर में बुधवार (16 सितंबर) को शाम करीब 4 बजे एक जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान पास के मकान की दीवार गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबने से मौके पर ही चार महिलाओं की जान चली गई. हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं के नाम चंदा बाई, सीमा बाई, सुशीला बाई और रीना बाई हैं.इस दुर्घटना में 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
कैबिनेट मंत्री घायलों से मुलाकात की
कैबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट सांवेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है. इसके साथ घायल से मुलाकात की. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर टेंशन चौराहे पर हुई दुर्घटना में घायल हुए नागरिकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान घायलों के परिजनों से भी बात कर उन्हें सांत्वना दी.
सांवेर स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर टेंशन चौराहे पर हुई दुर्घटना में घायल हुए नागरिकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान घायलों के परिजनों से भी बात कर उन्हें सांत्वना दी।
— Tulsi Ram Silawat (@tulsi_silawat) September 16, 2026
साथ ही चिकित्सकों एवं अधिकारियों से भी बातचीत कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली तथा पीड़ितों की हरसंभव… pic.twitter.com/Hr5OvPToGE
पोस्ट में आगे लिखा कि साथ ही चिकित्सकों एवं अधिकारियों से भी बातचीत कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली तथा पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिए निर्देश दिए. इस दुःखद घटना में जो भी हमारे अपने पीड़ित हुए हैं उनके साथ हम सब कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. जो लोग हताहत हुए हैं उनके परिजनों को हर प्रकार की सहायता तथा घायलों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इस हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.
ये भी पढ़ें: Indore News: 26 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, 13 करोड़ की 18 संपत्तियां अटैच कीं
एक महीने पहले गिरा था छज्जा
बताया जा रहा है कि मकान पहले से जर्जर था. करीब एक महीने पहले छज्जा गिर गया था. लोगों ने इसकी जानकारी सांवेर नगर परिषद को दी थी. इस पर परिषदने मकान मालिक दिनेश जैन को मकान खाली करने के लिए नोटिस भी दिया था. जैन ट्रांसपोर्ट कारोबारी है और घटना के वक्त वहीं मौजूद थे.