इंदौर में दर्दनाक हादसा, सांवेर में मकान ढहने से 5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Indore Wall Collapsed: इंदौर में बुधवार को दर्दनाक हादसे हो गया. सांवेर क्षेत्र में एक मकान गिर गया. इस हादसे में मलबे के नीचे 4 लोगों के दबे होने की आशंका है. लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इंदौर: सांवेर क्षेत्र में मकान ढहा
Indore Wall Collapsed: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (16 सितंबर) को दर्दनाक हादसे हो गया. सांवेर क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 5 लोगों की मौत हो गई है. मलबे में 2 बच्चों के दबे होने की आशंका है. घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है.
एक महीने पहले गिरा था छज्जा
बताया जा रहा है कि मकान पहले से जर्जर था. करीब एक महीने पहले छज्जा गिर गया था. लोगों ने इसकी जानकारी सांवेर नगर परिषद को दी थी. इस पर परिषदने मकान मालिक दिनेश जैन को मकान खाली करने के लिए नोटिस भी दिया था. जैन ट्रांसपोर्ट कारोबारी है और घटना के वक्त वहीं मौजूद थे.
अपडेट जारी है…