Indore: मंगेतर को बताया था प्लान, रेंट पर ली थी बाइक… बेंगलुरु की पहाड़ियों में गायब हुआ इंदौर का युवक

Indore: इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंदौर से बेंगलुरू गए एक युवक के लापता होने की खबर से पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है.
Advait Upadhyay missing

अद्वैत उपाध्याय की तस्वीर

Indore: इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंदौर से बेंगलुरू गए एक युवक के लापता होने की खबर से पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है. ये युवक बैंगलुरू के बाहरी इलाके नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग करने गया था. गायब हुए युवक की पहचान अद्वैत उपाध्याय के रूप में हुई है. अद्वैत के खोजने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

अद्वैत के परिवार को डर

अद्वैत का परिवार किसी अनहोनी के नाम से डरा हुआ है. इतना नहीं इस मामले में एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक अद्वैत के ट्रैकिंग पर जाने के प्लान के बारे में केवल उसकी मंगेतर को पता था और किसी को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी. अद्वैत बेंगलुरू की एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करता है. उसने इस ट्रिप की पूरी जनकारी अपनी मंगेतर को दी थी.

भोपाल की रहने वाली है अद्वैत की मंगेतर

बताया जा रहा है कि अद्वैत की मंगेतर भोपाल की रहने वाली है. अद्वैत ने नेलामंगला क्षेत्र में जाने के लिए एक बाइक भी किराए पर ली थी. वह शुक्रवार करीब 6.30 पर अद्वैत शिवगंगे पहाड़ी की तलहटी पर बाइक खड़ी करने के बाद ऊपर चढ़ा, लेकिन वापस नहीं लौटा. उसका फोन भी लगातार स्विचऑफ आ रहा है.

जांच में जुटी पुलिस

इस पर अद्वैत उपाध्याय के परिवार का कहना है कि पहाड़ी का अकेला पाकर हो सकता है उसको लुटेरों ने पकड़ लिया हो या फिर किसी ने उसका अपहरण कर लिया हो. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस ने अद्वैत की खोज में तुरंत पहाड़ी पर डॉग स्क्वाड और तलाशी दलों को काम पर लगा दिया है. पुलिस मामले में अपहरण, दुर्घटना और राहजनी समेत सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच में जुट गई है.

CCTV फुटेज में मिला सुराग

अद्वैत उपाध्याय का आखिरी CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें वह ट्रैकिंग के लिए पहाड़ियों की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. आखिरी फुटेज के बाद अद्वैत का कोई सुराग नहीं मिला है. 100 से ज्यादा SDRF और पुलिस जवानों ने अद्वैत की तलाश के लिए मोर्चा संभाल रखा है. पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है. ड्रोन कैमरों से भी चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला व‍िमान…’,डोनाल्‍ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन

ज़रूर पढ़ें