संघ प्रमुख मोहन भागवत आज से 5 दिनों तक मध्यप्रदेश प्रवास पर, RSS की बड़ी बैठक में होंगे शामिल

Mohan Bhagwat MP Visit: बैठक के बाद 5 अक्टूबर के बाद 6 अक्टूबर को मोहन भागवत के बालाघाट जाने का कार्यक्रम है. वहां भी वे संघ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके साथ ही विजयदशमी के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा होगी.
Mohan Bhagwat

मोहन भागवत

Mohan Bhagwat MP Visit: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. बता दें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे. वे 2 से 6 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश ही में रहेंगे.आज 2 अक्टूबर को उनके इंदौर पहुंचने का कार्यक्रम है. 3 से 5 अक्टूबर तक इंदौर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होगी.

बड़ी बैठक में होंगे शामिल

यह संघ की साल की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक मानी जाती है. बैठक में संघ के सभी 46 प्रांतों के पदाधिकारी शामिल होंगे.बैठक में पिछले एक साल की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी. अगले एक साल की कार्ययोजना पर मंथन होगा. संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा भी प्रस्तावित है. संघ में प्रस्तावित संगठनात्मक बदलावों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

बालाघाट भी जाएंगे भागवत

बैठक के बाद 5 अक्टूबर के बाद 6 अक्टूबर को मोहन भागवत के बालाघाट जाने का कार्यक्रम है. वहां भी वे संघ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके साथ ही विजयदशमी के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा होगी. 20 अक्टूबर से विजयदशमी के कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

संघ हर साल विजयदशमी पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करता है, इस बार शताब्दी वर्ष होने के कारण कार्यक्रम और भी व्यापक स्तर पर होंगे.मोहन भागवत के इस दौरे को संगठन की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.

अमित शाह के भोपाल दौरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 6 बजे से बदले रहेंगे कई रूट, देखें पूरा प्‍लान

ज़रूर पढ़ें