Jabalpur News: जबलपुर में दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर कार ड्राइवर ने बाइक सवार को युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Jabalpur News: जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक पीयूष अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी रसल चौक से तैयब अली की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर कार के चालक ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया, लेकिन कार चालक रईस जादे ने कार रोक कर मदद करने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भाग निकला.
symbolic image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jabalpur News: जबलपुर जिले के ओमती थाना अंतर्गत नौदरा ब्रिज में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें एक रईसजादा फॉर्च्यूनर कार से बाइक सवार युवक को कुचल कर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस को बुलवाया, जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक पीयूष अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी रसल चौक से तैयब अली की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर कार के चालक ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया, लेकिन कार चालक रईस जादे ने कार रोक कर मदद करने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भाग निकला. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने के लिए एंबुलेंस से उसे अस्पताल भी भेजा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी.

ये भी पढ़ें-Ambikapur: पानी संकट से परेशान व्यापारी ने सरकारी सड़क पर करा दिया बोरवेल, जानकारी के बाद भी अफसरों ने नहीं की कार्रवाई

पुलिस चालक की तलाश में जुटी

शहर के बीचों बीच हुई हिट एंड रन की इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में यातायात व्यवस्था और वाहनों की रफ्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें