Jabalpur Violence: सिहोरा में दो पक्षों में विवाद का मामला, अब तक 49 गिरफ्तार, ड्रोन से हो रही निगरानी

Jabalpur Violence: तनावग्रस्त इलाके में एहतियात बरतते हुए बैरिकेडिंग कर दी है. किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं.
Jabalpur sihora violence

सिहोरा में तनाव के बाद पुलिस की सख्ती

Jabalpur Violence: जबलपुर जिले के सिहोरा में गुरुवार (19 फरवरी) रात को दो पक्षों में विवाद और तनाव के मामले में पुलिस ने अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. वहीं, इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस थाने का घेराव किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया.

पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी

  • दो पक्षों में तनाव के बाद से पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है.
  • संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
  • तनावग्रस्त इलाके में एहतियात बरतते हुए बैरिकेडिंग कर दी है. किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाई गई है.
  • सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार (20 फरवरी) को अपनी दुकानें बंद रखीं.
  • किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शहर में ड्रोन से निगरानी की जारी है.
  • सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है और हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है.
  • इसके साथ ही दोनों समुदायों के धर्मस्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें: MP SET Admit Card: MPPSC ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के एडमिट कार्ड किए जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

क्या है पूरा मामला?

  • ये पूरा मामला गुरुवार रात करीब 9 बजे का है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिहोरा के वार्ड क्रमांक-5 में स्थित दुर्गा मंदिर में आरती हो रही थी. मंदिर के पास में मौजूद मस्जिद में रमजान की नमाज अदा की जा रही थी. तभी कुछ लोग मंदिर पहुंचे और लाउडस्पीकर बंद करने के लिए कहने लगे. इसी बात कहासुनी होने लगी.
  • आरोप है कि 50-60 लोग मस्जिद से मंदिर पहुंचे और मारपीट करने लगे. मस्जिद से पत्थर और ईंट के टुकड़े फेंके गए. तनाव बढ़ता गया. वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए. उपद्रवियों पर पुलिस ने बल प्रयोग भी किया. पुलिस के मुताबिक इलाके में शांति है.

ज़रूर पढ़ें