MP News: डिंडौरी में फर्जी वसीयत से पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ FIR

MP News: डिंडौरी में करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने और बेचने के कथित खेल में बड़ा खुलासा हुआ है.
Allegation of usurping ancestral land using a forged will in Dindori

डिंडौरी में फर्जी वसीयत से पैतृक जमीन हड़पने का आरोप

रिपोर्ट- अनिल साहू

MP News: डिंडौरी में करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने और बेचने के कथित खेल में बड़ा खुलासा हुआ है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शिकायतकर्ता के चाचा, चचेरे भाई, तत्कालीन पटवारी और तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पैतृक भूमि को लेकर विवाद

शिकायतकर्ता इंद्रपाल सोनपाली का आरोप है कि 6.79 हेक्टेयर पैतृक भूमि को लेकर मामला वर्ष 2006 से हाईकोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद वर्ष 2022 में दादी के नाम की कथित फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन का नामांतरण करा लिया गया.

फर्जी हस्ताक्षर और शपथ पत्र का आरोप

पीड़ित ने अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर कर शपथ पत्र बनाने, अन्य वारिसों को सूचना दिए बिना नामांतरण करने और मकान, कुआं व पेड़ों वाली भूमि को खाली बताकर दानपत्र तैयार करने के आरोप लगाए हैं.

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नंदलाल सोनपाली, रोहित सोनपाली, तत्कालीन पटवारी हिरेन्द्र सूर्याम और तत्कालीन तहसीलदार गोविंदराम सलामे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.

ये भी पढे़ं- ‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है’, कॉन्स्टेबल का कॉलर पकड़ने और हमला करने वालों का निकाला जुलूस

ज़रूर पढ़ें