भोपाल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में EOW की कार्रवाई, PWD के एक्यूटिव इंजीनियर के.के. सिंगारे के ठिकानों पर छापा
के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW का छापा
EOW Raid: गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के भोपाल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई की गई. इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग(EOW) की टीम ने PWD के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे तीनों ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की. लोक निर्माण विभाग भवन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत थी. इसी के चलते उनके लगभग सभी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी के मुताबकि फिलहाल तीनों ही ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल जारी है.
बालाघाट स्थित आवास पर दबिश
आज यानी गुरुवार सुबह करीब 5 से साढ़े 5 बजे के बीच EOW की टीम ने छिंदवाड़ा और बालाघाट स्थित केके सिंगारे के आवास पर दबिश दी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर के के सिंगारे के खान कॉलोनी (छिंडवाड़ा) स्थित आलीशान बंगले पर ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई की जा रही है.
सोना तोलने की और नोट गिनने की मशीन मंगवाई
ईओडब्लयू की टीम ने अभी सोना तोलने की और नोट गिनने की मशीन मंगवाई है. कहीं ना कहीं बड़ी मात्रा में नगदी और सोना मिलने की संभावना जताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार बालाघाट स्थित आवास से करीब 2 लाख 50 हजार रुपए नकद, एक नई स्कॉर्पियो वाहन और दर्जनों खाली लिफाफे मिलने की बात सामने आई है. हालांकि अभी बरामदगी की डिटेल सामने नहीं आई है.
जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा पता
केके सिगारे के संबिधित भोपाल के भी ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जानकारी सामने आई है. तीनों स्थानों पर एक साथ जांच किए जाने से ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जांच पूरी होने के होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि EOW की कार्रवाई में कुल कितनी संपत्ति बरामद हुई है.
ये भी पढे़ं- भोपाल के सिद्धांता अस्पताल का लाइसेंस रद्द, CMHO की जांच में मिलीं 19 गंभीर खामियां