बैतूल: जैसे ही खोला बाथरूम का दरवाजा, टॉयलेट सीट के अंदर बैठा था काला कोबरा, चीख पड़े घरवाले!

बैतूल जिले में रात में जब युवक टॉयलेट गया तो उसे टॉयलेट सीट पर जहरील कोबरा बैठा हुआ मिला, जिसे देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए.
Betul News

टॉयलेट सीट के अंदर बैठा काला कोबरा

अगर आप रात में बिना देखे ऐसे ही नींद में टॉयलेट चले जाते तो ये खबर आपके लिए है. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका के रख दिया है. दरअसल रात में जब युवक टॉयलेट गया तो उसे टॉयलेट सीट पर जहरीला कोबरा बैठा हुआ मिला, जिसे देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए. गनीमत रही कि समय रहते जहरीला सांप नजर आ गया और किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ.

सोनाघाटी इलाके की घटना

दरअसल घटना रविवार देर रात सोनाघाटी इलाके की बताई जा रही है. यहां निवासी के.के. मालवीया के मकान के टॉयलेट में अचानक करीब 5 फीट लंबा खतरनाक कोबरा दिखाई दिया. टॉयलेट सीट के पास सांप को देखते ही वह घबरा गए और तेज आवाज लगाई. कुछ ही देर में पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप

परिजनों ने बिना कोई जोखिम उठाए इसकी सूचना सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को दी. जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और सबसे पहले परिवार के लोगों को टॉयलेट से दूर रहने की सलाह दी. इसके बाद उन्होंने सावधानी के साथ कोबरा पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद सर्पमित्र ने कोबरा को पकड़ लिया. सांप करीब 5 फीट लंबा बताया जा रहा है.

परिवार ने राहत की सांस ली

सांप के रेस्क्यू होते ही परिवार ने राहत की सांस ली. घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए और टॉयलेट में कोबरा मिलने की घटना चर्चा का विषय बन गई. बैतूल के सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. खासकर रात के समय टॉयलेट और आसपास की जगह को एक नजर देखकर ही इस्तेमाल करें.

ये भी पढे़ं- भोपाल: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 709 मरीजों के नाम पर निकाली रकम, जानें पूरा मामला

ज़रूर पढ़ें