Vistaar NEWS

Mandla: गणेश पंडाल में करंट फैलने से 4 लोगों की मौत, तीन घायल, विसर्जन के बाद सो रहे थे सभी

mandla Ganesh pandal Four youths die due to electrocution

मंडला: गणेश पंडाल में करंट फैलने से 4 युवकों की मौत

Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला में दर्दनाक हादसा हो गया. गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत हो गई. तीन लोग घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद 7 से 8 युवक पंडाल में सो रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.

पंडाल पर गिरा बिजली का तार

ये पूरा मामला, नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव का है. गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के बाद युवक पंडाल में सो रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली का तार पंडाल पर गिर गया. जिससे करंट फैल गया. पंडाल के भीतर सो रहे 4 युवकों की मौत हो गई. मृतकों के नाम मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और विरेन्द्र भांवरे (24) है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हादसे में घायल एक युवक को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, दो अन्य युवकों नैनपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसके साथ बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई है.

ये भी पढ़ें: मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 40 लाख का बिल पास करने की हुई थी डील

Exit mobile version