निवाड़ी: ट्राई साइकिल की गुहार लगाने रेंगकर जनसुनवाई पहुंचा दिव्यांग, 8 साल से नहीं हुई सुनवाई

निवाड़ी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिले में आयोजित हुई जनसुनवाई में एक दिव्यांग ट्राई साइकिल की गुहार लगाने के लिए फर्श पर रेंगता हुआ पहुंचा.
Niwari

ट्राई साइकिल की तस्वीर

Niwari: निवाड़ी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिले में आयोजित हुई जनसुनवाई में एक दिव्यांग ट्राई साइकिल की गुहार लगाने के लिए फर्श पर रेंगता हुआ पहुंचा. दिव्यांग को रेंगता हुआ देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए है. पीड़ित के रेंगते हुए जनसुनवाई में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.

2018 से वह ट्राई साइकिल के लिए परेशान

सबसे हैरानी की बात तो ये है कि जनसुनाई के दौरान भी प्रशासन ने दिव्यांग के लिए दिव्यांग व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं की. जानकारी के मुताबिक 2018 से वह ट्राई साइकिल के लिए घूम रहा है लेकिन उसको आज तक ट्राई साइकिल नहीं मिल पाई है, जबकि यह संसदीय क्षेत्र सामाजिक न्याय विभाग के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का है. यहां दिव्यांग की यह स्थिति कि उन्हें फर्श पर इस तरह रहकर चलना पड़े यह वास्तव में अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण बात है.

अगर जनसुनवाई में कोई दिव्यांग व्यक्ति आता है तो….

सबसे बड़ी बात तो यह है कि यदि जनसुनवाई में कोई दिव्यांग इस तरह का व्यक्ति आता है तो व्हील चेयर होती है. एक कमर्चारी की ड्यूटी भी लगाई जाती है, ताकि वह सम्मानपूर्वक उन्हें स्थल तक लेकर आए जहां पर जनसुनवाई संचालित हो रही है. आज भी यह स्थिति देखकर के बड़ा अचंभित है केंद्रीय सहकारिता मंत्री के क्षेत्र में दिव्यांगों को इस तरह चलना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ेंः Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन, जानें क्यों हुई सख्ती

ज़रूर पढ़ें