‘फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान…’, BJP विधायक के बयान पर गोविंद सिंह का पलटवार, बोले- जिनके घर कांच के हों…

MP News: MP News: भाटन ताल इलाके में पौने दो साल से एससी वर्ग के लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. गोविंद सिंह की कोठी एक हिस्से को तोड़ ने की मांग की है. लोगों का कहना है कि उनके आने-जाने के रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है. इसी मामले पर बीजेपी विधायक ने कहा था कि रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर धरना देंगे.
congress leader Govind Singh

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. जहां मौजूदा विधायक अंबरीश शर्मा और पू्र्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बीच पलटवार जारी है. गोविंद सिंह ने तीखा बयान देते हुए कहा कि जिनके खुद के घर कांच के होते हैं, उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए. बीजेपी विधायक ने अपने भाषण के दौरान उन्हें राक्षस बताया था.

अंबरीश शर्मा ने क्या कहा?

दरअसल, बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा रविवार (22 मार्च) को लहार के दशहरा मैदान (भाटनताल) में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे गए. अंबरीश शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों को खुलेआम चेतावनी दी. उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी न समझें. उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब हम एक ‘राक्षस’ (डॉ. गोविंद सिंह की ओर इशारा) से 35 साल तक लड़ सकते हैं, तो तुम अधिकारी तो कुछ भी नहीं हो. एक फूंक मारेंगे तो पाकिस्तान जाकर गिरोगे.

क्या है पूरा मामला?

भाटन ताल इलाके में पौने दो साल से एससी वर्ग के लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. गोविंद सिंह की कोठी एक हिस्से को तोड़ ने की मांग की है. लोगों का कहना है कि उनके आने-जाने के रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है. इसी मामले पर बीजेपी विधायक ने कहा था कि रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर धरना देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दिन और देखते हैं, नहीं तो मैं खुद ही बुलडोजर चला दूंगा.

गोविंद सिंह ने किया पलटवार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक के परिवार पर सरकारी जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि विधायक के पिता ने खुद शासकीय जमीन पर कब्जा करके घर बनाया है.

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: एमपी में गहराया LPG संकट, होटल-रेस्‍टोरेंट बंद होने की कगार पर, 9 मार्च से कमर्शियल गैस पर लगी है राेक

पूर्व विधायक ने कहा, “मेरी जगह पूरी तरह वैध है. अगर शासन निष्पक्ष जांच में मुझे गलत साबित कर दे, तो मैं स्वयं अपना मकान तोड़ लूंगा. उन्होंने अंबरीश शर्मा पर जनता के पैसे हड़पने के भी संगीन आरोप लगाए और कहा कि “जिनके खुद के घर कांच के होते हैं, उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए.”

ज़रूर पढ़ें