Bhopal News: आरजीपीवी की कैंटीन में खाने में मिली छिपकली, शिकायत पर बताया गया शिमला मिर्च, प्रबंधन ने बनाई जांच कमेटी

घटना 18 मार्च की बताई जा रही है जब छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित कैंटीन में खाना खा रहे थे. खाने के दौरान छात्रों ने सब्जी में एक मरी हुई छिपकली देखी और तुरंत वहां मौजूद कैंटीन स्टाफ से इसकी शिकायत की. छात्रों की शिकायत पर कैंटीन कर्मचारी ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाया और यह कहते हुए मुंह में डालकर खा लिया कि वह शिमला मिर्च है.
Rajiv Gandhi Technological University (File Photo)

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(File Photo)

Bhopal News: भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर विवादों में है. छात्रों ने विश्वविद्यालय की कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप लगाया है, जिसके बाद प्रबंधन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर दी है. हैरानी की बात यह है कि छात्र ने कैंटीन स्टाफ को खाने में छिपकली दिखायी तो वो उसे खाकर शिमला मिर्च बता रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

खाने में मिली छिपकली

घटना 18 मार्च की बताई जा रही है जब छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थित कैंटीन में खाना खा रहे थे. खाने के दौरान छात्रों ने सब्जी में एक मरी हुई छिपकली देखी और तुरंत वहां मौजूद कैंटीन स्टाफ से इसकी शिकायत की. छात्रों की शिकायत पर कैंटीन कर्मचारी ने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाया और यह कहते हुए मुंह में डालकर खा लिया कि वह शिमला मिर्च है.

लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरजीपीवी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हालांकि कैंटीन संचालक का कहना है कि वो छिपकली नहीं शिमला मिर्च थी, जिसे कैंटीन कर्मचारी ने खाकर भी बताया था. फिर भी संस्थान की तरफ से पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Jabalpur News: डायल 112 के 972 करोड़ के ठेके पर HC का बड़ा फैसला, सिकंदराबाद की EMRI को मिला ठेका बरकरार

ज़रूर पढ़ें