MP में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का बड़ा प्रहार, सालभर में 57 करोड़ की काली कमाई बेनकाब; 66 मामलों में हुई सजा

न्यायालयीन स्तर पर भी कार्रवाई प्रभावी रही. विभिन्न विशेष न्यायालयों में 175 मामलों में चालान पेश किए गए. इसी अवधि में 66 मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई गई. यह संकेत देता है कि जांच के साथ-साथ अभियोजन की प्रक्रिया भी मजबूत हुई है और दोष सिद्धि दर संतोषजनक रही.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने वर्ष 2025 में बड़ा खुलासा किया है. सालभर की कार्रवाई में 57 करोड़ रुपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति उजागर की गई, जबकि 66 मामलों में दोषियों को अदालत से सजा भी दिलाई गई. आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ छापेमारी ही नहीं, बल्कि अभियोजन के स्तर पर भी एजेंसी ने मजबूत पकड़ बनाई है.

लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में वर्षभर में कुल 257 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए. इनमें 229 मामले ट्रैप कार्रवाई के रहे, जहां अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए. यह औसतन हर महीने करीब 19 ट्रैप केस का आंकड़ा दर्शाता है. अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के 11 मामलों में 57 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ, जबकि पद के दुरुपयोग से जुड़े 17 प्रकरण भी दर्ज किए गए. कई मामलों में छापों के दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्ति, बैंक खाते और निवेश सामने आए.

4,768 शिकायतें, 581 ही जांच के योग्य

लोकायुक्त संगठन को वर्ष 2025 में कुल 4,768 शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से 4,187 का निराकरण किया गया, जबकि 581 शिकायतें जांच योग्य पाई गईं. 368 प्रकरणों को समापन किया गया. 8 मामलों में विभागीय जांच की अनुशंसा की गई और 30 मामलों में संबंधित विभागों ने दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी दी. शिकायत एवं जांच शाखा की पहल पर शासन के आदेशानुसार 13 करोड़ 6 लाख 20 हजार 239 रुपये की वसूली भी की गई.

175 मामलों में चालान, 66 में सजा

न्यायालयीन स्तर पर भी कार्रवाई प्रभावी रही. विभिन्न विशेष न्यायालयों में 175 मामलों में चालान पेश किए गए. इसी अवधि में 66 मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई गई. यह संकेत देता है कि जांच के साथ-साथ अभियोजन की प्रक्रिया भी मजबूत हुई है और दोष सिद्धि दर संतोषजनक रही.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में बढ़े वन्य जीवों के हमले, 5 साल में 35 प्रतिशत इजाफा, एक साल में 71 मौत

ज़रूर पढ़ें