MP 72 के नाम से चमकेगा मऊगंज! जिला बनने के 3 साल बाद मिली बड़ी पहचान, गाड़ियों पर लगेगी नई नंबर प्लेट
जिला मऊगंज
MP72 Vehicle Registration Update: मऊगंज जिले को आखिरकार वह पहचान मिल गई जिसका इंतजार जिला गठन के बाद से लगातार किया जा रहा था. मध्य प्रदेश शासन ने मऊगंज के लिए नया आरटीओ (RTO) कोड MP 72 जारी कर दिया है. अब जिले में पंजीकृत होने वाले सभी नए वाहनों की नंबर प्लेट पर MP 72 लिखा जाएगा. इस फैसले के बाद जिले में उत्साह का माहौल है और लोग इसे मऊगंज की प्रशासनिक ताकत और बढ़ते महत्व की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं.
अब सड़क पर दौड़ेगी मऊगंज की अलग पहचान
अब तक मऊगंज जिले के वाहन दूसरे जिले के आरटीओ कोड के तहत पंजीकृत होते थे, जिससे जिले की स्वतंत्र पहचान नहीं बन पा रही थी. लेकिन अब MP 72 कोड मिलने के बाद मऊगंज ने परिवहन विभाग में भी अपनी अलग मौजूदगी दर्ज करा दी है. अब सड़क पर दौड़ने वाला हर नया वाहन मऊगंज की पहचान को प्रदेशभर में दर्शाएगा. यह सिर्फ नंबर नहीं बल्कि जिले के सम्मान और विकास की नई पहचान मानी जा रही है.
वाहन मालिकों को बड़ी राहत, खत्म होगी निर्भरता
अलग आरटीओ कोड मिलने से वाहन पंजीयन, फिटनेस, टैक्स, परमिट और अन्य परिवहन सेवाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. लोगों को अब कई कार्यों के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला बनने के बाद से ही अलग आरटीओ कोड की मांग उठ रही थी, जिसे अब शासन ने मंजूरी देकर जिले को बड़ी सौगात दी है.
अब हर नई नंबर प्लेट चमकेगा MP 72
परिवहन विभाग के अनुसार अब जिले में पंजीकृत होने वाले नए दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों को MP 72 सीरीज जारी की जाएगी. इससे जिले की पहचान प्रदेश की सड़कों पर अलग नजर आएगी. वहीं पुराने वाहनों के नंबर परिवर्तन को लेकर विभाग द्वारा आगे दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.
विकास की दौड़ में मऊगंज ने बढ़ाया एक और कदम
मऊगंज को मिला MP 72 कोड केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जिले के विकास, आत्मसम्मान और स्वतंत्र पहचान का प्रतीक बन गया है. जिला बनने के बाद अब परिवहन विभाग में भी अलग कोड मिलने से मऊगंज ने विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. आने वाले समय में यह फैसला जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं को और मजबूत करने वाला साबित होगा.
ये भी पढे़ं- मऊगंज में आग का तांडव! घर में लगी भीषण आग, ज्वेलरी-नकदी खाक, गाय और बछड़ा जिंदा जले