Vistaar NEWS

MP News: मुरैना में बेखौफ बदमाश! घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

Morena criminal firing at house one injured Gwalior refer

अंबाह पुलिस थाना

MP News: (मुरैना से मनोज उपाध्याय की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां अपराधियों में कानून का भय नहीं रहा है. सोमवार (18 मई) देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

क्या है पूरा मामला?

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़फरा गांव में सोमवार देर रात बदमाशों के हौंसले उस समय बुलंद नजर आए. जब आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है.

दहशत में गांव के लोग

बताया जा रहा है कि बदमाश अचानक घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से घर में मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

ये भी पढ़ें: मुरैना में अतिक्रमण की भेंट चढ़ीं योजनाएं; साढ़े 5 करोड़ की राशि स्वीकृत, लेकिन भवन निर्माण के लिए जमीन खाली नहीं करवा पाए

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

सूचना मिलते ही अंबाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

Exit mobile version