MP के स्टूडेंट्स की टेंशन खत्म! 10वीं-12वीं बोर्ड में पास या फेल सबको मिलेगा दूसरा मौका, इस तारीख से होंगी ‘द्वितीय परीक्षा’

MP Board Second Exam System: पहले एमपी बोर्ड परीक्षाओं में हाई स्कूल (10वीं कक्षा) में दो विषय और हायर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) में एक विषय में फेल होने पर छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते थे. अब द्वितीय परीक्षा के जरिए अब सभी छात्रों को दोबारा मौका मिलेगा.
mp board 10th exam second exam system date and schedule

सांकेतिक तस्वीर

MP Board Second Exam System: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुकी हैं, अब लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. इसी बीच छात्र-छात्राओं के लिए गुड न्यूज सामने आई है. अब छात्रों को अपना रिजल्ट सुधारने के लिए दूसरा मौका दिया जाएगा. इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो फेल हो गए हैं, बल्कि अपने नंबरों को लेकर असंतुष्ट छात्रों को अवसर मिलेगा.

सप्लीमेंट्री परीक्षा सिस्टम खत्म होगा

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सप्लीमेंट्री सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया है.
  • अब छात्रों को पूरक परीक्षा के लिए इंतजार नहीं करना होगा.
  • पहले एमपी बोर्ड परीक्षाओं में हाई स्कूल (10वीं कक्षा) में दो विषय और हायर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) में एक विषय में फेल होने पर छात्र दोबारा परीक्षा दे सकते थे.
  • अब द्वितीय परीक्षा के जरिए अब सभी छात्रों को दोबारा मौका मिलेगा.

बेहतर अंकों को मान्य किया जाएगा

  • द्वितीय परीक्षा से छात्रों को लाभ मिलेगा.
  • एमपी बोर्ड ने साफ किया कि मुख्य और द्वितीय परीक्षा में से जिसमें ज्यादा अंक होंगे, उसे अंतिम तौर पर मान्यता दी जाएगी.
  • इससे छात्रों को प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी.

कब होंगी द्वितीय परीक्षाएं?

  • 12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.
  • 10वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Barwani Earthquake: बड़वानी में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर रही 3.6 तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

इस तरह करें आवेदन

  • छात्रों को रिजल्ट घोषित होने के 7 दिनों के भीतर द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा.
  • परीक्षा के लिए फॉर्म्स एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भरे जाएंगे.
  • एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर अधिक जानकारी के लिए विजिट कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें