MP Board 10th Result Out: जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board 10th Result Out: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया है. इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे. यहां देखें रिजल्ट.
10th Result File Photo

जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

MP Board 10th Result Out: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया है. इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे. इस साल के परिणाम में जनजातीय जिलों अनुसूचित जाति और क्षेत्रों के बच्चों ने बाजी मारी है. 10वीं टॉपर प्रतिभा सोलंकी हैं, जो पन्ना जिले की रहने वाली हैं. प्रतिभा को 500 में से 499 नंबर मिले हैं. यहां देखें रिजल्ट.

पिछले साल की तरह इस साल भी छात्राओं ने फिर बाजी मारी है. इसके साथ ही सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है. इस बार रिजल्ट पिछले करीब 16 साल में सबसे बेहतर रहा है. 10वीं का रिजल्ट 73.42% रहा, जिसमें छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 77 प्रतिशत है. इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनजातीय जिले अनूपपुर जिले ने बाजी मारी है. अनूपपुर का पासिंग प्रतिशत 98% है. वहीं दूसरे नंबर पर 98.21 प्रतिशत अलिराजपुर जिले का है.

कहां चेक करें 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?

  • MP Board का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस है. जिसके माध्यम से आप आसानी से चेक कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in गूगल पर सर्च करें.
  • विंडो ओपन होने के बाद होमपेज पर ‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  • MP Board 10th Result 2026 लिखा एक लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

ये भी पढे़ंः MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, मार्कशीट डाउनलोड करने का जानें प्रोसेस

10वीं टॉपर की लिस्ट

  • प्रतिभा सिंह सोलंकी- 499
  • अभय गुप्ता- 498
  • अक्षरा घोड़ेश्वर- 498
  • हिमांशी धाकड़- 497
  • शिवम बोपचे- 497
  • योगेंद्र सिंह परमार- 497
  • निकिता फरकासे- 497
  • अवनीश कुमार नाई- 497
  • अर्जुन सिंह राजपूत- 497
  • अनन्या वर्मा- 497

ज़रूर पढ़ें