जबलपुर: सख्त नियम होने के बावजूद भी रेत खनन जारी, जिला प्रशासन और पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर: सख्त नियम होने के बावजूद भी नर्मदा नदी को रेत की ठेकेदार छलनी करने पर तुले हुए हैं लगातार नर्मदा तटों से अवैध रेत का खनन जारी है.
Jabalpur news

नर्मदा तट पर अवैध रेत खनन

जबलपुर: सख्त नियम होने के बावजूद भी नर्मदा नदी को रेत की ठेकेदार छलनी करने पर तुले हुए हैं लगातार नर्मदा तटों से अवैध रेत का खनन जारी है. इसी पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन जबलपुर ने एक अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत नर्मदा नदी में रेत के अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नर्मदा तटों पर निकाली जा रही अवैध रेत को वापस नर्मदा नदी में ही मिला दिया. जेसीबी मशीन के जरिए रेत को वापस नर्मदा नदी में ही डाल दिया गया है.

नर्मदा नदी में रेत के अवैध खान और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. राजस्व विभाग के अमले ने शहपुरा तहसील के नीमखेड़ा झांसीघाट गांव में कार्रवाई कर अवैध रूप से जमा की गई 65 डंपर रेत जप्त की. जबलपुर तहसील के बहोरीपार गांव में नर्मदा नदी के किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से भंडार मिली तीन हाईवा रेत जेसीबी की सहायता से वापस नर्मदा नदी में प्रभावित कर दी गई.

नर्मदा नदी के किनारे अवैध रेत खनन

जानकारी के मुताबिक नर्मदा नदी के किनारे अवैध रूप से रेत का खनन कर भंडारण किया जा रहा है जिसकी शिकायत लंबे समय से प्रशासन को मिल रही थी. सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई और मौके पर जाकर रेत की अवैध भंडारण पर कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने रेत को जप्त करने की बजाय सीधे नर्मदा नदी में वापस मिला दिया.

लोगों से पूछताछ के दौरान चला पता

जांच दल के अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान इस बात का पता किया कि यह स्टॉक किसका है जिसके चलते पुलिस की निगरानी में इस स्टॉक को पंचायत की सुपुर्द किया गया है वहीं इस बात की निगरानी की जा रही है कि इसे कौन उठाने का प्रयास करता है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके.

आपको बता दें कि जबलपुर जिले में फिलहाल रेत की कोई वैध खदान नहीं है जिसका फायदा अवैध रेत खननकर्ता जमकर उठा रहे हैं जबलपुर जिले की सीमाओं पर कई जगह रेत का अवैध खनन करने के साथ ही भंडारण भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः गुटखा-आइसक्रीम नहीं है, सुनते ही दबंगों ने दुकानदार को लाठी-डंडों पीटा, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

ज़रूर पढ़ें