MP News: एक साथ नजर आये एमपी के सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने रोड शो पर बरसाए फूल

CM Road Show: जनता ने दोनो मुख्यमंत्रियों पर फूल बरसा कर स्वागत किया. रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब सड़कों पर उमड़ा था.
mp cm road show

सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भव्य रोड शो

रायसेन: रायसेन जिले में अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान एक साथ नजर आये. दरअसल मौका था रायसेन जिले के मंडीदीप में आयोजित भव्य रोड शो का जहां एमपी मौजूदा सीएम और पूर्व सीएम रोड शो कर रहे थे. इस बीच जनता ने दोनो मुख्यमंत्रियों पर फूल बरसा कर स्वागत किया. रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब सड़कों पर उमड़ा था. जगह-जगह पर लोग सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान  के स्वागत के लिए खड़े थे. वहीं इस अद्भुत स्वागत देखकर सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान गदगद हो गए. रोड शो के पहले सीएम मोहन यादव ने मंडीदीप के लोगों को 65.53 करोड़ की सौगात दी.

ये भी पढ़े: वल्लभ भवन में लगी भीषण आग का मामला, रिपोर्ट में खुलासा, शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

 

सीएम मोहन यादव ने जनता को दिया धन्यवाद

सीएम मोहन यादव ने रोड शो के बाद जनता को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ”ये मेरे परिवार द्वारा बरसाए गए प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास की तस्वीर है. इस असीम प्रेम के लिए हृदय से धन्यवाद, मण्डीदीप वासियों! आप सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें, विकास की धारा निरंतर बहती रहे, ये भाजपा सरकार का संकल्प है और आपका ये प्रेम, ये विश्वास बता रहा है कि देश में “फिर से एक बार, भाजपा की सरकार” आ रही है.”

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें