MP Summer Vacation Extended News: MP में शिक्षकों और छात्रों के लिए खुशखबरी! राज्य में बढ़ सकती हैं गर्मियों की छुट्ट‍ियां

MP Teachers Students Holiday Extension: प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण ग्रीष्‍मकालीन अवकाश में बढ़ोतरी होने की संभावना है. स्‍कूल शिक्षा विभाग अब ग्रीष्‍मकालीन अवकाश को बढ़ाने पर विचार-विमर्श कर रहा है.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

MP Teachers Students Holiday Extension: मध्‍य प्रदेश में सरकारी स्‍कूलों के 4 लाख शिक्षकों सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चाें के लिए एक बेहद ही अच्‍छी और सुखद खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण ग्रीष्‍मकालीन अवकाश में बढ़ोतरी होने की संभावना है. स्‍कूल शिक्षा विभाग अब ग्रीष्‍मकालीन अवकाश को बढ़ाने पर विचार-विमर्श कर रहा है. हालांकि इसको लेकर अभी विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्‍द ही सभी छात्रों और शिक्षकों को छुट्ट‍ियों का तोहफा दिया जा सकता है और इसकी आधिकारिक ओदश भी जारी किया जा सकता है.

शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

हाल ही में मध्‍य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश स्‍कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात करते हुए भीषण गर्मी के चलते शिक्षकों और विद्यार्थियों के ग्रीष्‍मकालीन अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था.

15 दिन का बढ़ सकता है अवकाश

सूत्रों की माने तो 31 मई तक खत्म होने वाले शिक्षकों के ग्रीष्‍मकालीन अवकाश को भीषण गर्मी को देखते हुए 15 दिन यानी की 15 जून तक आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि इस बात का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है. लेकिन माना यही जा रहा है कि स्‍कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जल्‍द ही इसको लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है.

एमपी में 45 डिग्री पार तापमान

जानकारी मिल रही है कि गर्मी के कारण सरकारी स्‍कूलों की छुट्ट‍ियां भी आगे बढ़ाई जा सकती हैं. फिलहाल सरकारी स्‍कूलों में 15 जून तक ग्रीष्‍मकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जिसे बढ़ाकर 22 जून किया जा सकता है. आपको बता दें कि एमपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है और कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म हैं, जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है.

ये भी पढे़ं- MP News: एमपी में अफसरों की छुट्टी को लेकर नया नियम, जानिए- कैसे मिलेगा 120 दिन तक का अवकाश?

ज़रूर पढ़ें