MP Weather: एमपी में प्रचंड गर्मी का कहर! खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री पहुंचा, 30 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट

MP Weather: प्रदेश के 22 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया. राजगढ़, विदिशा, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, नौगांव, चित्रकूट, अमरकंटक , श्योपुर और दतिया जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिला. वहीं उमरिया में गर्म रात दर्ज की गई.खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री पहुंचा
mp weather report more 30 districts heatwave alert imd

भीषण गर्मी में प्यास बुझाता शख्स (स्त्रोत - ANI)

MP Weather: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. मंगलवार (19 मई) को प्रदेश के 22 से ज्यादा शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया. राजगढ़, विदिशा, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, नौगांव, चित्रकूट, अमरकंटक , श्योपुर और दतिया जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिला. वहीं उमरिया में गर्म रात दर्ज की गई.

खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री पहुंचा

  • एमपी का सबसे गर्म शहर छतरपुर जिले का खजुराहो रहा. यहां मंगलवार (19 मई 2026) को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • छतरपुर का नौगांव दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया.
  • विदिशा में 45.7 डिग्री, राजगढ़ में 45.5 डिग्री और रतलाम में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सर्वाधिक गर्म शहर रहा. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा.
  • जबलपुर में 44.6 डिग्री, राजधानी भोपाल में 44.2 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और इंदौर में 42.7 डिग्री टेम्पेरेचर रहा.

11 शहरों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

  • मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 शहरों में विदिशा, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और रतलाम के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना समेत 30 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है.
  • रायसेन, राजगढ़, उमरिया और कटनी जिलों में गर्म रातें रहने की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: Mauganj News: डॉक्टर साहब गायब, चेला कर रहा इलाज, मुन्नाभाई MBBS फिल्म जैसी कहानी मऊगंज से आई सामने!

  • IMD ने 26 मई तक मानसून केरल पहुंचने की उम्मीद जताई है. इसका असर आसपास के क्षेत्रों में पड़ेगा.
  • 26 मई से नौतपा की शुरुआत होने वाली है जो 2 जून तक चलेंगे. इस दौरान माना जाता है कि गर्मी अपने चरम पर होती है.

ज़रूर पढ़ें