MP Weather Update 5 May 2026: एमपी में अगले चार दिन मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल, तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत
मध्य प्रदेश मौसम
Weather Turns Pleasant with Clouds & Rain: मध्य प्रदेश में बीते कई दिनों में मौसम बदला हुआ है. एमपी में इस बार मई महीने की शुरुआत तेज गर्मी की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिरने के साथ हुई है. बीते दिन यानी सोमवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में कहीं ओले गिरे तो कहीं पर तेज आंधी-बारिश का असर देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक ऐसा ही मौसम मंगलवार को रहने वाला है.
तेज आंधी का अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के 39 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा रहेगी. मई का महीना जो आमतौर पर भीषण लू (गर्म हवाओं) के लिए जाना जाता है उसमें भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस समय ओलावृष्टि और भारी बारिश हो रही है.
एमपी में यहां बारिश का अलर्ट
मौमस विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना जताई है.
इन जिलों में गर्मी का असर
बारिश और ओलावृष्टि के बीच कुछ शहरों में भीषण गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है. सोमवार को रायसेन में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया. खरगोन में तापमान 43 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, मंडला में 41.9 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, बैतूल में 40.7 डिग्री, रतलाम में 40.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.2 डिग्री और शाजापुर में 40.1 डिग्री रहा.