MP Weather Update: एमपी में प्रचंड गर्मी का कहर! 20 से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, खजुराहो सबसे गर्म शहर
MP Weather Update: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं ज्यादातर जिलों में जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके साथ ही कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.
गर्मी से बचाव करते राहगीर (स्त्रोत - ANI)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं ज्यादातर जिलों में जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके साथ ही कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम शुष्क रहा.
- जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई.
- भोपाल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 1.6 से 2.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा.
- सिवनी में सबसे ज्यादा 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.
- श्योपुर, सागर, सीहोर, भोपाल, आगर में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं.
खजुराहो, नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर
- छतरपुर जिले के खजुराहो और नर्मदापुरम में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दोनों शहर मध्य प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे.
- सीधी में 42.6 डिग्री, नौगांव 42.5 डिग्री, रायसेन में 42.2 डिग्री और रतलाम में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया.
- प्रदेश के पांच सबसे बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सर्वाधिक गर्म शहर रहा, जहां बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
- ग्वालियर में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40.6 डिग्री, उज्जैन में 40.2 डिग्री और इंदौर में हाइएस्ट टेम्प्रेचर 40 डिग्री सेल्सियल रहा.
ये भी पढ़ें: CM हाउस के पास धरना दिया तो होगी कार्रवाई! भोपाल पुलिस कमिश्नर का आदेश
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.
- मौसम विभाग ने रायसेन, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
- आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी.