MP News: धार में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 12 की मौत, कई गंभीर घायल
धार में भीषण सड़क हादसा
MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है. चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 12 लोगों की जान चली गई. मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पिकअप में सवार थे 30 से 35 लोग
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना शाम करीब 8:30 बजे हुई. पिकअप वाहन में उसकी क्षमता से कहीं अधिक, लगभग 30 से 35 मजदूर सवार थे. जैसे ही वाहन संतुलन खो बैठा और पलटा, कई लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.
13 मजदूर गंंभीर घायल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच गई. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस हादसे में 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढे़ं- सतना में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का भारी-भरकम बोझ, 1.23 अरब बकाया, लापरवाही बनी बड़ी वजह