Satna Viral Roadshow Controversy: इन दिनों मध्य प्रदेश के सतना जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हत्या के मामले में आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल वीडियो सामने आया है. जमानत पर जेल से बाहर आते ही आरोपी का फूल-माला से स्वागत किया गया. पूरे शहर में जुलूस निकालने के नाम पर हुड़दंग की गई. यहां तक की आरोपी ने बोलेरो के बोनट बैठकर सिगरेट पीता हुआ दिखा. आरोपी और समर्थक कानून और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे.
14 महीने से जेल में बंद था आरोपी
आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल सत्यम शुक्ला हत्याकांड में आरोपी है. पिछले 14 महीने से सतना जेल में बंद था. मंगलवार (3 नवंबर 2026) को आरोपी बाहर आया. समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया. फूलों से बनी मालाएं पहनायी गईं. अपने लाब-लश्कर के साथ चलता हुआ दिखाई दिया. इस दौरान वह सिगरेट पीता हुआ दिखा.
मध्य प्रदेश के सतना में हत्या के मामले में करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल का वीडियो वायरल हो रहा है। रिहाई के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया और बाइक रैली निकाली। इस दौरान आरोपी बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीता नजर आया। मामला 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला की हत्या से जुड़ा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। #Satna #MadhyaPradesh #ViralVideo #CrimeNews #Bail #MurderCase #PoliceAction
— Vistaar News (@VistaarNews) November 5, 2026
इसके बाद आरोपी बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीता नजर आया. तेज रफ्तार गाड़ी शहर की सड़कों पर फर्राटे का भरते हुए दिखाई दी. एक समर्थक ने उसका हाथ पकड़ा रखा था. साथ में समर्थकों ने बाइक रैली निकालकर शहर में शक्ति प्रदर्शन किया. जेल से सिद्धार्थ कॉलोनी तक निकाली गई. उसका काफिला कोलगवां पुलिस थाने के सामने से गुजरा. इस रैली का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नाबालिग है आरोपी
बता दें कि मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में आरोपी है. उसकी उम्र मात्र 16 साल है. 4 सितंबर 2026 को कोलगवां थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास हुए विवाद में सत्यम को गोली मार दी गई थी. इलाज के लिए रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी. अब जमानत पर रिहाई के बाद आरोपी के इस कथित शक्ति प्रदर्शन ने पुलिस की कार्यप्रणाली और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. देखना होगा कि वायरल वीडियो पर सतना पुलिस क्या कार्रवाई करती है.
