‘भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता’, रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी का कबूलनामा

Bhopal Retired IAS Murder Case: पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल के हत्या के आरोपी वरुण कुमार से पुलिस की पूछताछ जारी है. उसने कहा कि IAS एक ब्रांड होता है. अधिकारी का व्यवहार और बात करने का तरीका बेहद रूखा था. यही वजह है कि उनको मार दिया.
bhopal retired ias rakesh agarwal murder case accused varun kumar confession crime news

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार का कबूलनामा

Bhopal Retired IAS Murder Case: भोपाल के रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपी वरुण पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस इस हत्याकांड के बारे में आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. वरुण ने जो खुलासा किया है, उससे सबके होश उड़ गए हैं. उसने कहा कि IAS एक ब्रांड होता है. अधिकारी का व्यवहार और बात करने का तरीका बेहद रूखा था. यही वजह है कि उनको मार दिया.

‘भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता’

रातीबड़ पुलिस ने वरुण कुमार से पूछा कि अपराध करने के बाद भागे क्यों? इस सवाल के जवाब में उसने कहा कि मैं तुरंत पकड़ा जाता तो कोई मुझे जान नहीं पाता. यदि भागता नहीं तो अपराधी कैसे बनता? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के मन में रिटायर्ड के प्रति पहले से ही कुंठा और रंजिश थी. यही कारण बताया जा रहा है कि उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

‘महिलाओं जैसे हाथ हैं’

पूछताछ के दौरान आरोपी वरुण कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बात करने का तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं था. उसने पुलिस ऑफिसर्स को बताया कि जब भी मैं पूर्व आईएएस के पैर दबाता था तो वे कहते थे कि तुम्हारे हाथ बिल्कुल महिलाओं की तरह हैं. उसने आगे कहा कि उनकी इस तरह बातों पर गुस्सा आता था. घर के स्टाफ ने भी आरोपी के गुस्सा का जिक्र किया.

सीन रिक्रिएट कराएगी पुलिस

हत्या के आरोपी वरुण कुमार का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया था. उसके पैर में चोट आई थी, जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है. उसके ठीक होने के बाद सीन को रिक्रिएट किया जाएगा. वरुण को जेल जाने का खौफ नहीं है. उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है. पिता ने तीसरी शादी कर ली है. इस बारे में आरोपी का कहना है कि जब कोई है ही नहीं तो फिर डर किस बात का है.

ज़रूर पढ़ें