Navratri 2026: मैहर में टूटा रिकॉर्ड! पहले दिन दोपहर तक 1 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां शारदा के दर्शन

शारदीय नवरात्रि‍ 2026 का आरंभ आज रविवार 11 अक्टूबर से हो चुका है. नवरात्र के पहले दिन मैहर स्थित मां शारदा के दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं.
navratri 2026

मां शारदा मंदिर, मैहर

शारदीय नवरात्र 2026 का आरंभ आज रविवार 11 अक्टूबर से हो चुका है. अब से लगातार नौ दिनों से मां भगवती के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएंगी. इस पावन पर्व पर मां के मंदिरों में भक्तों की जमकर भीड़भाड़ देखने को मिलती है. इस दौरान मैहर के प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नवरात्र के पहले दिन ही दोपहर तक मां के दरबार में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगा दी है.

मां शारदा का अद्भुत श्रृंगार

नवरात्रि में लगने वाले मेले और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरे इंतजाकर पहले से ही कर रखे हैं. आज नवरात्रि के पहले दिन शासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने सुगमता से दर्शन किए. मंदिर में मां शारदा का लाल परिधान में मनमोहक श्रृंगार किया गया. सुबह कपाट खुलने के बाद मां की पहली आरती में शामिल होने के लिए भक्तों के बीच जमकर उत्साह देखा गया.

क्या कहते हैं आंकड़े

प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह से दोपहर एक बजे तक कुल 97,786 श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए. इनमें पैदल मार्ग से 94,272, वैन मार्ग से 1,014 और रोपवे के माध्यम से 2,500 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. इससे पहले सुबह चार से 11 बजे के बीच ही 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की जानकारी दी गई थी.

600 फीट ऊपर त्रिकूट पर्वत पर विराजती हैं मां शारदा

मैहर का मां शारदा मंदिर त्रिकूट पर्वत पर करीब 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 1038 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. इसके अलावा रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे भक्तों के लिए पहाड़ी तक पहुंचना आसान हुआ है. मंदिर के प्रधान पुजारी पवन पांडेय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान देशभर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और और कष्टों से मुक्ति की कामना लेकर यहां आते हैं.

यह भी पढ़ें- Mauganj: मां अष्टभुजा धाम 500 सालों है आस्था का केंद्र, देवी के आदेश पर राजा प्रताप सिंह ने बसाई थी नईगढ़ी

ज़रूर पढ़ें