Manish Patel: ‘कैसी हालत हो गई मेरी..’, जेल से बाहर आने के बाद यूट्यूबर मनीष पटेल का पहला वीडियो

Youtuber Manish Patel: रील में वो कहते हुए दिखते हैं कि, अब मैं जेल से छूट गया हूं जाने की खबर चली थी, लेकिन वापस आने कि किसी को खबर ही नहीं है. मनीष ने यह भी कहा कि, कैसी हालत हो गई है मेरी, लोग जानेंगे की नहीं जानेंगे.
manish patel

मनीष पटेल

Youtuber Manish Patel: ‘अरे मालिक वो थोड़ी सी गलती हो गई..’ कहकर रातों रात फेमस हुए यूट्यूबर मनीष पटेल को कोर्ट से जमानत मिल गई है. मनीष पटेल द्वारा सोशल मीडिया में जाति विशेष और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी.जिसे लेकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. अब मामले में यूट्यूबर को बड़ी राहत मिली है. वहीं, अब मनीष ने नया वीडियो बनाया है.

5 महीने बाद बनाया वीडियो

यूट्यूबर ने 5 महीने के बाद वीडियो बनाया है, जब वो जेल से बाहर आया है. मनीष पटेल ने रीवा में अपना पहला वीडियो बनाया है. रील में वो कहते हुए दिखता है कि, अब मैं जेल से छूट गया हूं जाने की खबर चली थी, लेकिन वापस आने कि किसी को खबर ही नहीं है. मनीष ने यह भी कहा कि, कैसी हालत हो गई है मेरी, लोग जानेंगे की नहीं जानेंगे. रीच डाउन भी हो गई है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गुजरात में मध्यप्रदेश के दो मजदूरों के साथ हैवानियत, 8 दिन तक बंधक बनाकर रखा, सरिया-लाठी से की पिटाई

जेल भेजा गया था यूट्यूबर

बता दें कि, सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा करने के मामले में यूट्यूबर मनीष पटेल 5 महीने से जेल में बंद थे. पुलिस ने बीएनएस की धारा 196 (ए), 353 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया था. गौरतलब है कि इस मामले में सोशल मीडिया में काफी आपत्ति की गई. इसके अलावा ऐसा बताया गया है कि मनीष द्वारा पूर्व में भी कई ऐसे कंटेंट बनाए गए हैं, जिनसे लोगों की भावनाएं आहत होती थीं. लोगों द्वारा पूर्व में कई बार इन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बाद भी वह आपत्तिजनक कंटेंट बनाते रहे.

ब्राह्मण समाज ने की थी शिकायत

गुस्साए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने इसके पहले सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा था. समाज के लोगों का कहना है कि मनीष पटेल अक्सर कॉमेडी के नाम पर धार्मिक संस्कारों और जातियों का मजाक उड़ाते हैं. हाल ही में UGC और आरक्षण के मुद्दों को लेकर विंध्य क्षेत्र में पहले ही संवेदनशीलता बनी हुई है, ऐसे में इस तरह का वीडियो आग में घी डालने का काम कर रहा है.

ज़रूर पढ़ें