Rewa: कल्पना मिश्रा की मौत के 12वें दिन भी पिता का धरना जारी, डॉक्टरों पर FIR की मांग को लेकर जल सत्याग्रह

Rewa News: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए फिलहाल सांकेतिक रूप से जल सत्याग्रह किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो यह सांकेतिक जल सत्याग्रह नहीं रहेगा, बल्कि लगातार जारी रहेगा.
rewa kalapan Mishra death case Relatives staged Jal Satyagraha

कल्पना मिश्रा के परिजनों ने किया जल सत्याग्रह

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद न्याय की मांग को लेकर चल रहा धरना 12वें दिन भी जारी है. कल्पना मिश्रा के पिता लगातार धरना स्थल पर बैठे हुए हैं. अब डॉक्टरों पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह की शुरुआत भी हो गई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सांकेतिक जल सत्याग्रह है, लेकिन अगर जल्द ही FIR दर्ज नहीं की गई तो इसे निरंतर जारी किया जाएगा.

प्रदर्शनकारियों का क्या कहना है?

रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. परिवार की मांग है कि मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए. अब इसी मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जल सत्याग्रह शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए फिलहाल सांकेतिक रूप से जल सत्याग्रह किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई, तो यह सांकेतिक जल सत्याग्रह नहीं रहेगा, बल्कि लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: Rewa: राजेंद्र शुक्‍ल का बंगला घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुल‍िस ने खदेड़ा, आंसू गैस के गोले भी दागे

‘जल सत्याग्रह अब खत्म हो गया है’

रीवा शहर तहसीलदार अनुपम शर्मा का कहना है कि कल्पना मिश्रा की मौत के बाद उनके परिजनों की कुछ मांग जिसे पूरा कर लिया गया है. अब प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पर FIR दर्ज होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि सिरमौर एसडीएम इस मामले की जांच कर रही हैं. रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाएगी? पिता और परिजनों बाबा घाट पर सांकेतिक जल सत्याग्रह किया था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें