सतना में भारी बारिश का दौर जारी, स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Satna News: सतना जिले में लगातार बारिश हो रही है. इसका सबसे ज्यादा असर चित्रकूट में देखने को मिल रहा है. मंदाकिनी नदी अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है. लगातार 14 घंटे हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. रामघाट समेत कई घाट जलमग्न हो चुके हैं.
Satna heavy rain

सतना: चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट डूबे

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. इस वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है. जिला कलेक्टर सतीश कुमार एस के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अवकाश की सूचना जारी किया है. 31 अगस्त और 1 सितंबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा.

नर्सरी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स का अवकाश

आदेश में लिखा हुआ है कि सतना जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा (अतिवृष्टि) के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. आवागमन के रास्ते अवरूद्ध हैं. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतना जिले अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, CBSE, ICSE, जवाहर नवोदय विद्यालय और अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश घोषित किया जाता है.

कक्षा नर्सरी से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक छुट्टी की गई है. ये आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

700 लोगों को रेस्क्यू किया गया

सतना जिले में लगातार बारिश हो रही है. इसका सबसे ज्यादा असर चित्रकूट में देखने को मिल रहा है. मंदाकिनी नदी अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है. लगातार 14 घंटे हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. रामघाट समेत कई घाट जलमग्न हो चुके हैं. इसके अलावा कोटर, बीरसिंहपुर और कोठी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है. कई गांवों में सेमरावल नदी का पानी घुस गया है. बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बाढ़ बनी आफत! CM मोहन ने खुद संभाला मोर्चा, रामघाट समेत दुकानें और कई आश्रम डूबे

सीएम मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट के आरोग्यधाम पहुंचे. बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. अब तक 700 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. सीएम ने निर्देश दिया है कि ACS, कलेक्टर, एसपी समेत दूसरे अधिकारी तीन दिन तक चित्रकूट में रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें.

ज़रूर पढ़ें