Sagar News: सागर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर नर्स की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sagar News: जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीप शिखा चढ़ार निवासी पठार, बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थीं. इसी दौरान घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक अस्पताल के गेट पर फायर कर दिया.
Nurse Deep Shikha

मृतक दीप शिखा

Sagar News: सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर जा रही एक 1 नर्स की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ के मुख्य गेट पर हुई.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीप शिखा चढ़ार निवासी पठार, बुधवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अचानक अस्पताल के मुख्य गेट पर फायर कर दिया. गोली लगते ही नर्स दीप शिखा मौके पर गिर पड़ीं और अत्यधिक रक्त बहने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आस-पास दुकानों पर कई लोग मौजूद थे. फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मौके से आरोपी फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया और उसके पीछे दौड़े भी, लेकिन आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था.

जांच के दौरान क्या मिला?

  • पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं और मौके से खाली कारतूस भी बरामद किया.
  • साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है.
  • बता दें कि जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया वहां से थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है और डायल 112 मौजूद रहती है, बावजूद इसके बेख़ौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ेंMP News: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी महिला, खुद को मधुमक्खियों के हवाले किया, मासूमों की जान बचाने के बाद तोड़ा दम

मामले की जांच जारी

इस जघन्य हत्याकांड से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें