Damoh News: खेत में मिला अवैध शराब का जखीरा, पुलिस ने जब्त की 200 पेटी, जांच के बाद होगा खुलासा

Damoh News: दमोह में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हिंडोरिया थाना अंतर्गत कच्ची शराब पीने से 3 लोगों की तबियत बिगड़ गई थी. पुलिस एक्शन में आई और खेत में दबिश देते हुए करीब 200 पेटी अवैध शराब को पुलिस ने जब्त किया.
Police seized 200 cases of illicit liquor.

पुलिस ने जब्त की 200 पेटी अवैध शराब

Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हिंडोरिया थाना अंतर्गत कच्ची शराब पीने से 3 लोगों की तबियत बिगड़ गई थी. जिसके बाद से पुलिस कप्तान आंनद कलादगि एक्शन मूड में थे. जिनके निर्देशो पर पथरिया पुलिस एक्शन में आई और खेत में दबिश देते हुए करीब 200 पेटी अवैध शराब को पुलिस ने जब्त किया. बताया जा रहा है कि भगवती मानव कल्याण संगठन जिनके सहयोग से पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है.

खेत में मिली 200 पेटी अवैध शराब

दरअसल, जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है. जानकारी के मुताबिक, लखरोनी गांव में एक खेत से करीब 200 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है. इस कार्रवाई में समाजसेवी संगठन के सहयोग की बात भी सामने आई है. इस मामले में सूत्रों के हवाले से जिस खेत का जिक्र किया जा रहा है, उसे भाजपा नेत्री मनीषा दुबे से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, बताया जा रहा है कि संबंधित खेत खसरा नम्बर 1284 उनके देवर गिरजाशंकर दुबे के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है.

पुलिस जांच में सामने आएगी पूरी कहानी

ऐसे में सवाल यह है कि खेत में इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से आई? इसे वहां किसने रखा था? और इस पूरे मामले में खेत के मालिक या अन्य संबंधित लोगों की क्या भूमिका है? फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच बेहद अहम है. यह स्पष्ट होना बाकी है कि जब्त शराब कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी.

शराब से भरा पिकअप वाहन जब्त

अब देखना होगा कि पथरिया पुलिस की जांच में अवैध शराब के इस कथित कारोबार को लेकर क्या कुछ खुलासे होते हैं और क्या इस मामले में किसी की जिम्मेदारी तय हो पाती है? मामले में एसडीओपी प्रिया सिंधी के मुताबिक करीब 195 से 200 पेटी अवैध शराब को पिक वाहन से जब्त किया है. मामले की तस्दीक की जा रही है,जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

ये भी पढे़ं- दमोह में शराब पीने के बाद तीन दोस्तों की तबीयत बिगड़ी, दो की हालत नाजुक

ज़रूर पढ़ें