Vistaar NEWS

इंस्टाग्राम लवर के साथ गोवा भागी पत्नी, खोजने के नाम पर पुलिस की मौज, 65000 खर्च कराए, जानें क्या है मामला

satna missing wife Instagram lover goa police demanded for money

सांकेतिक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश के सतना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े हो गए हैं. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी को खोजने के नाम पर पुलिस ने उससे 65 हजार खर्च करवा लिए. अब और पैसों की मांग कर रहे हैं. बोल रहे हैं कि पत्नी को खोजना है तो पैसे खर्च करने पड़ेंगे. पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई है.

क्या है पूरा मामला?

सतना में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस की हरकतों से परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. इसमें पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही, जांच में देरी और इसके साथ ही उस पर दबाव बनाकर पैसे खर्च कराने के आरोप लगाए. उसने बताया कि सिविल लाइन थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 मार्च 2026 को दर्ज कराई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया. पुलिस ने पीड़ित को बताया कि उसकी पत्नी की लोकेशन गोवा मिली है तो उसे वहां ले गए.

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि गोवा यात्रा में लगभग 65 हजार रुपये खर्च हो गए. पैसे खर्च होने के बाद भी कोई ठोस परिणाम नहीं मिला. इसके साथ ही पति का कहना है कि पैसे खर्च होने के बाद पुलिस ने और पैसों की मांग की. पीड़ित पति के तीन बच्चे हैं. पति का कहना है कि मामला की जांच शुरू हुई उच्च स्तर पर शिकायत करेगा.

ये भी पढ़ें: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें

‘इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक’

दरअसल, पत्नी को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था. इसी बीच उसकी बातचीत जबलपुर निवासी एक युवक से हुई. बातचीत इतनी बढ़ी कि ये प्यार में बदल गई. युवक के प्रेम में पत्नी अपने तीन बच्चे और पति को छोड़कर भाग गई. अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर पति ने आरोप लगाए हैं.

Exit mobile version