Vistaar NEWS

सिवनी में 13 साल की मासूम से दरिंदगी! बच्ची हुई गर्भवती, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

seoni sexual abuse of 13 year old minor girl

सिवनी में नाबालिग से दुष्कर्म

MP News: (संजीव क्रिडिया की रिपोर्ट ) सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र घंसौर के थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 13 वर्षीय नाबालिक के साथ लगातार बलात्कार होता रहा है. 50 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करना पाया गया. इस बात का खुलासा उसे समय हुआ जब 13 वर्षीय नाबालिक के शरीर में परिवर्तन आने लगे जिसकी जांच कराए जाने पर परिजनों को मालूम चला की नाबालिग गर्भवती है. इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर गया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 में 2026 को नाबालिग पीड़िता अपने माता-पिता के साथ घंसौर थाना पहुंची थी. जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी के लिए शहर से बाहर जाते रहते थे. वह गांव में अपने भाई-बहन के साथ रहती है. गांव के ही तीरथ यादव (50 वर्षीय) ने पिछले वर्ष दीपावली के समय पीड़िता को अकेले पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसके बाद से ही आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता डर के कारण दुष्कर्म की बात ना तो माता-पिता से कर पाई और अन्य किसी को इस घटना के बारे में बताया. जब पीड़िता के शरीर में परिवर्तन होने पर माता-पिता को चिंता हुई तो माता-पिता ने पीड़िता को डॉक्टर के पास चेकअप कराया जहां डॉक्टर के द्वारा पीड़िता को गर्भवती बताया गया.

ये भी पढ़ें: महाकाल के दरबार में हिडन कैमरा लगाकर पहुंचा युवक, चश्मे में छिपा रखा था; उज्जैन में 2 साथियों के साथ पहुंचा था

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना की गम्भीरता देखते हुए थाना प्रभारी घंसौर एलएस झारिया के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने गहन जांच के बाद आरोपी तीरथ यादव को पकड़कर हिरासत में लिया. आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट में धाराओं 64(2)(एम), 65(1), 351(3) बीएनएस, धारा 3(1)(W)(i), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 5(ल)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है.

पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके विशेष न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश किया गया. जहां आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मामला विशेष संवेदनशील है और पीड़िता की गोपनीयता तथा सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है.

Exit mobile version