मध्य प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षकों को झटका, स्पेशल एजुकेटर 31 मार्च तक ही दे पाएंगे सेवाएं
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश में जो अतिथि शिक्षक स्पेशल एजुकेटर के पद पर तैनात हैं, उन्हें बड़ा झटका लगा है. अब ये गेस्ट टीचर 31 मार्च तक ही अपनी सेवाएं दे पाएंगे. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्पेशल एजुकेटर के पद तैनात हजारों अतिथि शिक्षकों को हटाने का आदेश दिया है. ये सभी टीचर अब तक हाई सेकेंडरी स्कूल में स्पेशल एजुकेटर के पद पर तैनात थे.
पहले 30 अप्रैल तक सेवाएं देने का था आदेश
इसके पहले हाई सेकेंडरी स्कूल में स्पेशल एजुकेटर के पद पर तैनात गेस्ट टीचर्स को 30 अप्रैल 2026 तक सेवाएं देना का आदेश था. लेकिन अब ये टीचर्स 31 मार्च तक ही सेवाएं दे पाएंगे. शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि आगे के लिए अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई भी निर्देश नहीं मिला है. इस कारण स्पेशल एजुकेटर के पद पर तैनात गेस्ट टीचर की सेवाएं 31 मार्च तक लगी जाएंगी. शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि 30 अप्रैल तक सेवाएं लेने वाले आदेश को रद्द कर दिया गया है.
कौन होते हैं स्पेशल एजुकेटर?
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में स्पेशल एजुकेटर के पद पर तैनात हजारों अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल स्पेशल एजुकेटर के पद पर तैनात ये अतिथि शिक्षक सोशल एजुकेटर स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते हैं.
7 हजार स्कूल ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक टीचर
कुछ महीने पहले शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों में शिक्षकों को लेकर आंकड़े जारी किए थे. इसमें मध्य प्रदेश की स्थिति भी काफी चिंताजनक थी. आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 7 हजार स्कूल ऐसे थे जहां पूरे स्कूल में केवल एक ही टीचर था. इसको लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर हमला बोला था. वहीं आंकड़ों के मुताबिक देश में आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा सिंगल टीचर वाले स्कूल हैं.
ये भी पढ़ें: भोपाल से सिर्फ दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स, दूसरे शहरों की उड़ानों के लिए करना होगा इंतजार, नया शेड्यूल जारी