MP News: KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, ढाई करोड़ के घोटाले में हैं आरोपी

अमिता तोमर अपनी नौकरी के दौरान काफी चर्चा में रही हैं. 14 सालों की नौकरी में उनके 25 दबादले किए गए हैं. कौन बनेगा करोड़पति में अमिता 50 लाख रुपये भी जीत चुकी हैं.
Amita Singh Tomar had won Rs 50 lakh in KBC.

अमिता सिंह तोमर ने केबीसी में 50 लाख रुपये जीता था.

MP News: मध्य प्रदेश की तहसीलदार और कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीतने वाली अमिता सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. तोमर को पुलिस ने उनके ग्वालियर स्थित घर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद अधिकारी को श्योपुर की अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में शिवपुरी की जेल में भेज दिया गया है.

बाढ़ राहत घोटाले में हुई है कार्रवाई

अमिता सिंह तोमर के ऊपर ये कार्रवाई श्योपुर जिले में साल 2021 के बाढ़ राहत घोटाले में की गई है. अमिता सिंह तोमर के ऊपर ये कार्रवाई श्योपुर जिले में साल 2021 के बाढ़ राहत घोटाले में की गई है. जांच में सामने आया है कि बाढ़ी पीड़ितों को जारी की गई राशि में गड़बड़ी की गई है. इसमें तहसीलदार समेत 100 लोग आरोपी हैं. आरोप है कि करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि अपात्र लोगों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं.

14 साल में 25 तबादले

पुलिस के मुताबिक मामले में संगठित नेटवर्क काम कर रहा था. अमिता सिंह अकेली नहीं थी, उनके साथ कई और लोग संलिप्त थे. हालांकि गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन दोनों जगह याचिकाएं खारिज हो गई हैं.

अमिता तोमर अपनी नौकरी के दौरान काफी चर्चा में रही हैं. 14 सालों की नौकरी में उनके 25 दबादले किए गए हैं. जब उनका तबादला सीधी हुआ तो उन्होंने इसके खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को भी पत्र लिखा था. इसके अलावा अमिता सिंह तोमर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी ट्रांसफर के विरोध में शिकायत की थी. बता दें कि अमिता सिंह ने साल 2003 में बतौर नायब तहसीलदार करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद साल 2011 में वे प्रमोट होकर तहसीलदार बनीं. साल 2011 में ही उन्होंने केबीसी में 50 लाख रुपये भी जीते थे.

ये भी पढे़ं: MP में एक अप्रैल से घर और जमीन खरीदना होगा महंगा, नई प्रॉपर्टी गाइडलाइन को मिली मंजूरी

ज़रूर पढ़ें