MP News: छप्पर वाले घर में बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, दरवाजा खुला था और कपड़े अस्त-व्यस्त

मध्य प्रदेश के दमोह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया के 8 नूरी नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
The body of an elderly man was found lying under suspicious circumstances in Damoh.

दमोह में बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला.

Input- अर्पित बड़कुल

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरिया के 8 नूरी नगर इलाके में मंगलवार सुबह एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतिका की पहचान शरीफन बी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों से किराए के छप्पर वाले मकान में अकेली रहती थी.

जानकारी के मुताबिक, वार्ड पार्षद हिना खान को कुछ लोगों ने सूचना दी कि महिला के घर का दरवाजा खुला है और वह अंदर पड़ी हुई है. मौका मुआयना करने पर महिला मृत अवस्था में मिली, साथ ही उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे. इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई.

शराबियों ने बिगाड़ रखा है इलाके का माहौल

मृतिका के मकान के पास रहने वाले हफीज खान ने बताया कि कुछ दूरी पर कसाई मंडी का क्षेत्र लगा हुआ है. जहां से अक्सर शराबियों और उपद्रवियों का आना जाना लगा रहता है. रात के समय शराबियों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि जबरन किसी को भी गाली-गलौज करना और माहौल बिगाड़ने की हर कोशिश की जाती है.

बुजुर्ग के पति की 12 साल पहले ही हो चुकी है मौत

पुलिस अधीक्षक जांच की जा रही है. उपद्रवियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सभी एंगल से जांच की जा रही हैं. पोस्टमार्टम के दौरान बॉडी पर किसी भी प्रकार की इंजरी या अन्य कोई साक्ष्य मिलता है, तो उस हिसाब से कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है. मृतिका के पति की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी थी और वह बीड़ी बनाकर अपना जीवन यापन कर थी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

ये भी पढे़ं: Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सुरक्षा पर सवाल? कोर क्षेत्र में बिना परमिट के दौड़ाई इनोवा, वन रक्षक सस्पेंड

ज़रूर पढ़ें