LPG Crisis: एमपी में 15 अप्रैल से शुरू होगा शादियों का सीजन, हर दिन 1.5 लाख सिलेंडर की मांग, अभी सिर्फ 50 प्रतिशत सप्लाई
एलपीजी सिलेंडर
LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर का कोटा 70 प्रतिशत तक बढ़ाने के बाद भी भोपाल में सप्लाई केवल 50 प्रतिशत तक ही सीमित रह गई है. इसके कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को वैकल्पिक संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है. 15 अप्रैल से शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है, ऐसे में हालात और चुनौतीपूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं.
एसोसिएशन ने की उपलब्धता बढ़ाने की मांग
इस संकट के बीच फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन ने सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाने की मांग उठाई है. एसोसिएशन का कहना है कि प्रदेश में रोज करीब 25 से 30 हजार शादियां हाेनी है, जिनमें करीब ढाई लाख कमर्शियल सिलेंडरों की जरूरत पड़ेगी.
10 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी
इस संकट पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि सप्लाई को बढ़ाने के लिए कंपनियों के अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है साथ ही एजेंसियों पर निगरानी भी रखी जा रही है. अभी के समय भोपाल में 5 से 6 दिन तक का स्टॉक मौजूद है और भौंरी डिपो से सप्लाई जारी है. वहीं उधर घरेलू गैस सिलेंडरों की डिलीवरी भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है. अधिक बुकिंग के कारण उपभोक्ताओं को 5 से 10 दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है. इस पर कंपनियों का दवा है कि अगले 10 दिनों तक सप्लाई और डिलीवरी की स्थिति सामान्य हो जाएगी.
संकट पर अधिकारियों का कहना है कि जिनके घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुक हो गए है उनके सिलेंडर 10 दिनों के भीतर हो जाएगी. बुकिंग ज्यादा होने के कारण शहर के घरेलू उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बुकिंग के लिए 25 दिनों की लिमिट तय की गई है, ऐसे में जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे.
ठगी पर साइबर पुलिस ने जारी की एडवायजरी
गैस बुकिंग के नाम पर अब ठगी के मामले भी सामने आने लगे हैं. ऐसे में फर्जी लिंक और एजेंसी ऑफर देकर लोगों को शिकार बनाया जा रहा है. इस पर रोक लगाने के लिए राज्य साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर 30 से ज्यादा शिकायत भी मिली है. ठग एसमएस, वॉट्सएप और फर्जी वेबसाइट से अर्जेंट बुकिंग, लिमिटेड स्टॉक और डिस्काउंट जैसे लालच देते हुए लोगों से पैस ट्रांसफर करा रहे हैं. इसके लिए एडवायजरी में कुछ पाइंट दिए हैं, जिनका ध्यान रखना जरुरी है.
- बुकिंग सिर्फ ऑफिशियल ऐप या डिस्ट्रीब्यूटर से करें.
- पेमेंट से पहले जानकारी जांचें.
- संदिग्ध लिंक/मैसेज तुरंत ब्लॉक करें.
- ओटीपी या बैंक डिटेल साझा न करें.
- संदेह होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें.
ये भी पढे़ं- Bhopal में मेट्रो अंडरग्राउंड दौड़ेगी, 3.39 किमी में दो स्टेशन बनाने के लिए खुदाई शुरू; जानिए कौन सा होगा रूट