रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, सस्ते में मिलेगा AC ट्रेन का सफर, भोपाल मंडल की 10 गाड़ियों में बढ़ेगी 3 एसी इकोनॉमी की सुविधा

भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में किफायती एसी बढ़ने से यात्रियों को काफी फायदा होगा. सस्ते दामों में एसी ट्रेन का सफर तय करने में आसानी होगा. सीटें बढ़ने के कारण वेटिंग भी लंबी नहीं होगी.
File Photo

File Photo

Bhopal Mandal 10 Economy AC Train: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब ट्रेन में एसी कोच का सफर सस्ते में कर पाएंगे. भोपाल मंडल की 10 गाड़ियों में 3 एसी इकोनॉमी की सुविधा बढ़ाई जाएगी. इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो सस्ते किराए में एसी ट्रेन का सफर करना चाहते हैं.

इन तारीखों से ये ट्रेनें चलेंगी

जिन ट्रेनों में एसी इकोनॉमी की सुविधा बढ़ाई गई है, उनमें सभी ट्रेनें भोपाल से चलेंगी. इन ट्रेनों का संचालन 15 जून से 24 जून के बीच में शुरू कर दिया जाएगा.

ट्रेनों का नाम तारीख

  • रानी कमलापति–रीवा एक्सप्रेस 15 जून
  • रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस 16 जून
  • रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 17 जून
  • भोपाल–सिंगरौली एक्सप्रेस 20 जून
  • भोपाल–चोपन और भोपाल–धनबाद रूट 21 से 24 जून

लंबी दूरी की गाड़ियों में आसानी से मिल सकेगी सीट

अक्सर देखा गया है कि लंबी दूरी की गाड़ियों में एसी की सीट के लिए काफी पहले से रिजर्वेशन करवाना पड़ता है. साथ ही वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो जती है. लेकिन अब एसी इकोनॉमी कोच लगने से रिजर्वेशन कन्फर्म होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इनमें मध्य प्रदेश के अलावा कई ट्रेनें ऐसी हैं, जो दूसरे प्रदेश जाएंगी. इनमें दिल्ली और झारखंड जैसे राज्य बी शामिल हैं.

सीटों के पैटर्न में हो सकता है बदलाव

भोपाल मंडल की 10 ट्रेनों में किफायती एसी बढ़ने से यात्रियों को काफी फायदा होगा. सस्ते दामों में एसी ट्रेन का सफर तय करने में आसानी होगा. सीटें बढ़ने के कारण वेटिंग भी लंबी नहीं होगी. जहां एक तरफ यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं दूसरी ओर कुछ चीजों का ध्यान रखने की भी जरूरत है. कोच बढ़ने से सीटों के पैटर्न में बदलाव हो सकता है, इसलिए रिजर्वेशन करते समय इस बात की जानकारी कर लें.

ये भी पढे़ं: ‘3 बच्चे करोगे तो कुछ नहीं कर पाओगे’, मैहर कलेक्टर महिलाओं पर भड़कीं; कहा- भेड़, बकरियों की तरह पालोगे

ज़रूर पढ़ें