MP News: चुनावी बहस में दो मामा ने मिलकर भांजे को मार डाला, कोर्ट ने 5 महीने में सुनाई सजा, दोनों हत्यारों को उम्रकैद
सांकेतिक तस्वीर.
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में चुनावी बहस में गुस्सा होकर दो मामा ने मिलकर अपने भांजे को मार डाला. मामले में कोर्ट ने 5 महीने में ही ट्रायल पूरा कर फैसला सुना दिया. कोर्ट ने दोनों हत्यारे मामाओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है. हालांकि मामले में अधिकतर गवाह अपने बयानों से मुकर गए थे, लेकिन डीएनए टेस्ट के जरिए हत्यारों पर आरोप सिद्ध हो गए.
सिर को कीचड़ में दबाकर दम घोंटकर मार डाला
पूरा मामला शहर के कैंट थाना क्षेत्र का है. यहां पर बिहार निवासी शंकर(22) अपने दोनों मामा तूफानी मांझी(27) और राजेश मांझी(29) के साथ मजदूरी का काम करता था. तीनों निर्माणाधीन हाईराइज शासकीय क्वार्टर में काम करते थे. 16 नवम्बर 2025 को तीनों पुलिस लाइन परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे. इस दौरान चुनावी बातों को लेकर तीनों में बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ी कि दोनों मामा तूफानी मांझी और राजेश मांझी ने मिलकर भांजे शंकर का सिर कीचड़ में दबा दिया और दम घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
RJD का समर्थन करने पर उतार दिया मौत के घाट
दरअसल तीनों के बीच बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा हो रही थी. शंकर आरजेडी का कट्टर समर्थक था. जबकि उसके दोनों मामा जेडीयू को सपोर्ट करते थे. शराब पीने के दौरान तीनों बिहार की राजनीति पर चर्चा करने लगे. शंकर ने कहा कि तेजस्वी यादव एक अच्छे नेता हैं, ये बात दोनो मामा को नागवार गुजरी और उन्होंने अपने भांजे की पिटाई शुरू कर दी. फिर कीचड़ में सिर दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
SP ने पुलिस टीम को सम्मानित किया
युवक की हत्या के मामले में कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद सबूत और गवाहों को कोर्ट में पेश किया. हालांकि अधिकतर गवाह कोर्ट में मुकर गए. जिसके बाद आरोपियों के नाखूनों में फंसा मृतक की चमड़ी के जरिए डीएनए रिपोर्ट कोर्ट में डीएनए रिपोर्ट पेश की गई. जिसके बाद सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोनों मामा को अपने भांजे की हत्या का दोषी पाया और दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
वहीं महज 5 महीनों में ही कोर्ट का फैसला आने के बाद एसपी हितिका वासल ने विवेचना करने वाली टीम को सम्मानित किया है.
ये भी पढ़ें: Balaghat News: मीटिंग में हंसना और पान चबाना पड़ा भारी, SP ने 2 ASI को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड