Balaghat News: मीटिंग में हंसना और पान चबाना पड़ा भारी, SP ने 2 ASI को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

अनुशासनहीनता के मामले में सस्पेंड किए गए एएसआई रामकिशोर रहांगडाले और पेंढारीलाल अहाके को फिलहाल रक्षित केंद्र बालाघाट में अटैच किया गया है. साथ ही आदेश दिया गया है कि वे बिना परमिशन मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट में 2 एएसआई को मीटिंग के दौरान बार-बार हंसना और पान चबाना भारी पड़ गया. एसपी ने अनुशासनहीनता करने पर 2 एएसआई को सस्पेंड कर दिया. बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आ रही शिकायतों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की थी. इस वीसी में जिले के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

संतोषजनक जवाब नहीं दे सके ASI

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई थानों के अधिकारी मौजूद थे. एसपी आदित्य मिश्रा कोतवाली थाना के उप निरीक्षक संजय किरार से हेल्पलाइन नंबर पर आई एक शिकायत को लेकर चर्चा कर रहे ते. इस दौरान एएसआई रामकिशोर रहांगडाले वीसी में कई बार हंसेत हुए दिखाई दिए. एएसआई की ये बात एसपी को अनुशासनहीनता लगी. इसके बाद एसपी ने एएसआई रामकिशोर रहांगडाले से हंसने को लेकर जवाब मांगा लेकिन, कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर एसपी आदित्य मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से एएसआई रामकिशोर रहांगडाले को सस्पेंड कर दिया.

मीटिंग में पान चबाने पर हुई कार्रवाई

वहीं मीटिंग में एक और एएसआई को एसपी आदित्य मिश्रा ने सस्पेंड किया है. कटंगी थाने में तैनात एएसआई पेंढारीलाल अहाके मीटिंग के दौरान पान चबा रहे थे. एसपी ने एएसआई अहाके की पान चबाने की हरकत को अनुशासनहीनता माना और उन्हें भी सस्पेंड कर दिया

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक

अनुशासनहीनता के मामले में सस्पेंड किए गए एएसआई रामकिशोर रहांगडाले और पेंढारीलाल अहाके को फिलहाल रक्षित केंद्र बालाघाट में अटैच किया गया है. साथ ही आदेश दिया गया है कि वे बिना परमिशन मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं.

मीटिंग के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर लंबित मामलों में देरी से कार्रवाई करने पर पुलिस अधिकारियों को फटकार भी लगाई.

ये भी पढ़ें: अब्दुल ने राहुल बनकर की दोस्ती, नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाया, जबरन कलमा पढ़वाया

ज़रूर पढ़ें