सेवा संकल्‍प बाइक यात्रा में CM मोहन यादव की राइड, बाइकर्स से किया वर्चुअली सवांद

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा कर रहे राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया.
CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 सितंबर को देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा कर रहे राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया. इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 35.42 लाख हितग्राहियों के खातों में 212.57 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की.

इस दौरान सीएम माेहन यादव ने करणावत पुलिस सहायता केंद्र को थाना बनाए जाने का भी ऐलान किया. उन्‍होंने कहा कि पुलिस जवानों के लिए आवास भी बनाए जाएंगे और शासकीय गोदाम की राशि भी दी जाएगी.

वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा शुरू की गई. यात्रा में शामिल राइडर्स अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए लोगों से संवाद कर रहे हैं और सेवा, जनसंवाद व राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं. शाजापुर निवासी राइडर दीपेश गोटी ने यात्रा के अनुभव मुख्यमंत्री से साझा किए.

अलग-अलग राज्यों की संस्कृति जानने का मौका

दीपेश गोटी ने बताया कि यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों के युवाओं से बातचीत कर नई भाषाएं सीखने और उनकी संस्कृति को समझने का अवसर मिला. रास्ते में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भी मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन समय से यात्राओं का विशेष महत्व रहा है और ऐसी यात्राएं लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं.

किसानों और महिलाओं के लिए योजनाओं का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है. प्रदेश में सिंचित कृषि भूमि का रकबा 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. इस वर्ष किसानों से एमएसपी पर 40 रुपये बोनस के साथ 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा गया. उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में भी हर माह राशि भेजी जा रही है.

शिक्षा और रोजगार पर सरकार का फोकस

मोहन यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, स्कूटी, साइकिल, किताबें और छात्रवृत्ति दी जा रही है. स्कूल शिक्षा के लिए 38 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 18 हजार पदों पर भर्ती की गई है, जबकि एमएसएमई सेक्टर से करीब 1 करोड़ 20 लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है.

करनावत में पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनावत में बने पुलिस सहायता केंद्र को पुलिस थाने के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने युवाओं से जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की अपील करते हुए कहा कि युवा ही मध्य प्रदेश और देश के भविष्य को नई दिशा देंगे.

ये भी पढे़ं- MP News: स्‍वामित्व योजना में पटवारी के नाम नहीं होगी रजिस्ट्री, मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ज़रूर पढ़ें