मौत बनकर टूटा मधुमक्खियों का झुंड, देवास में 60 वर्षीय बुजुर्ग की ले ली जान, बचाने गए लोगों को भी नहीं छोड़ा

Dewas Bee Attack: देवास के रातातलाई जंगल में मधुमक्खियों ने एक 60 साल के बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई.
dewas bee attack

फाइल फोटो

Dewas Bee Attack: देवास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. जिले के बागली क्षेत्र के रातातलाई जंगल में मधुमक्खियों ने एक 60 साल के बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई. इतना ही नहीं बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर जो लोग उन्हें बचाने के लिए पहुंचे मधुमक्खियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और बुरी तरह काट लिया.

बकरी चराने जंगल में गया था बुजुर्ग

इस घटना में मरने वाले बुजुर्ग का नाम धन्नालाल मानकर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, धन्नालाल मानकर मंगलवार को रातातलाई के जंगल में बकरी चराने गए थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के झुंड से बचने के लिए उन्होंने तेज आवाज लगाई. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग भागकर वहां पहुंचे.

बचाने पहुंचे लोगों पर कर दिया हमला

लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया. बचाने पहुंचे लोगों को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा. बताया जा रहा है कि धन्नालाल को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने काटा, इसके बाद उनकी मौत हो गई. शव को उदयनगर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम कराया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी वजह

उदयनगर के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और स्पष्ट होगी. इसलिए फिलहाल यह कहना उचित नहीं है कि बुजुर्ग की मौत मधुमक्खियों के काटने से हुई है. खबरों की मानें तो देवास के आसपास से पहले भी मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं. इतना ही नहीं ऐसे हमलों में पहले भी लोगों के घायल होने और मरने की खबरें सामने आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘Submit बटन दबाने से आंदोलन नहीं होता’, राहुल गांधी के ‘डिजिटल सत्याग्रह’ पर बोले भाजपा नेता राकेश सिंह

ज़रूर पढ़ें