Dewas News: तिरंगा यात्रा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, पेड़ से टकराया डीजे, 1 दर्जन लोग हुए घायल
dewas news
मध्यप्रदेश के देवास से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के देवास में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई. पर उस समय अनहोनी हो गई जब, मधुमक्खियों ने रैली में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. हमलें में 1 दर्जन लोग घायल हुए.
यह है पूरा मामला
दरअसल, देवास के विजयागंज मंडी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. बता दें कि, डीजे के पेड़ से टकराने के बाद मधुमक्खियों का छत टूट गया जिससे मधुमक्खियां बेकाबू हो गईं. अचानक हुए इस हमले से यात्रा में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. वहीं, खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए.
हमलें में 1 दर्जन लोग घायल
खबर आ रही है कि, इस हमले में 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और मधुमक्खी की डंक का शिकार हुए. कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं, कई घायलों का विजयगंज मंडी क्षेत्र के आसपास के अस्पतालों में इलाज कराया गया.