‘एक टीआई को मैने बददुआ दी थी, कुत्ते की मौत मरा’, थाने का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल

मंदसौर के कांग्रेस विधायक पिपिन जैन ने पुलिस थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
mandsaur congress mla vipin jain

कांग्रेस विधायक पिपिन जैन

मंदसोर के दलोदा थाने में कांग्रेस विधायक विपिन जैन अपने भाई नितिन जैन के खिलाफ हुई FIR के विरोध में थाने का घेराव करने पहुंचे थे, इस दोरान अपने भाषणों में विधायक ने पुलिस को खुब कोसा. विधायक के भाई नितिन जैन पर ग्राम पंचायत दलोदा की सरपंच की शिकायत पर दलोदा थाने में एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था.

भाई पर हुई एफआईआर का विरोध जताते हुए बुधवार शाम को कांग्रेस विधायक पिपिन जैन अपने साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया. इस दौरान विधायक ने सरपंच दुर्गा कैथवास और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायक ने खुद थाने के बाहर ‘सरपंच चोर है, सरपंच चोर है’ के नारे लगाए. इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पहले एक टीआई को उन्होंने बद्दुआ दी थी, वह ‘कुत्ते की मौत मरा है.

हार्टअटैक से हुई थी टीआई की मौत

बता दें की दो साल पुर्व 18 अप्रैल 2024 को मंदसोर के इसी दलोदा थाने में पदस्थ रहे और तत्कालीन नारकोटिक्स विंग के टीआई संजीव सिंह परिहार की हार्टअटैक से मौत हो गई थी. विधायक विपिन जैन पुलिस पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तो टीआई को बीजेपी के चमचे बचा रहे हैं. लेकिन ईश्वर नहीं बचाएंगा यह मेरी गारंटी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 28 सितंबर को EOW उज्जैन की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में दलौदा सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को पकड़ा था. कार्रवाई के दौरान नितिन जैन द्वारा सरपंच को ‘चोर’ कहकर नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इसके बाद संरपंच दुर्गा कैथवास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ईओडब्यू की कार्रवाई के बाद घर लौटते समय विधायक विपिन जैन के भाई के नितिन जैन और उनके साथियों ने उन्हें और उनके भाई को जातिसूचक गालियां दी. उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगया था. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नितिन जैन पर एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने कहा कि चोर को चोर कहना गलत नहीं दलौदा के सरपंच दंपति को ईओडब्लू ने सरेआम रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. मेरे भाई ने उन्हें चोर कहा था. मैं भी कहता हूं दलौदा का सरपंच चोर है.

ये भी पढ़ें- बैंक खाता धारकों के लिए जरूरी खबर! 30 अक्टूबर तक नहीं कराया ये काम तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट

ज़रूर पढ़ें