मंदसौर: नींव खोदते ही निकला किंग जॉर्ज पंचम का ‘खजाना’, 700 चांदी के सिक्के मिले लेकिन बंटवारे के चक्कर में खुली पोल
नींव खुदाई में मिले चांदी के सिक्के
मंदसौर जिले में एक घर की नींव की खुदाई के दौरान खजाना मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पहले तो खुदाई में मिले चांदी के सिक्कों को छुपाकर बंटवारे की कोशिश की गई है लेकिन मालिक और मजदूरों के हिस्सा को लेकर विवाद तो इसकी भनक पुलिस को लग गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब तक करीब 144 ब्रिटिशकालीन शिक्कों को जब्त कर लिया.
700 से ज्यादा पुराने चांदी के सिक्के
दरअसल ये पूरा मामला, मंदसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र के बड़खेड़ी गांव का है. यहां पर एक मकान की नींव की खुदाई का काम चल रहा था, तभी खुदाई के दौरान फांवड़े में कुछ शख्त और भारी चीज टकराई. जब मजदूरों ने मिट्टी हटाकर देखा तो वहां 1 या 2 नहीं बल्कि 700 से ज्यादा पुराने चांदी के सिक्के मिले.
किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर
इन सिक्कों पर साल 1904 दर्ज है और उन पर अंग्रेजी शासनकाल के किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर बनी हुई है, जिसे देखकर मजदूरों और मकान मालिक की आंखें फटी की फटी रह गईं. इन सिक्कों पर साल 1904 दर्ज है और उन पर अंग्रेजी शासनकाल के किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर बनी हुई है.
अब नियम कहता है कि जमीन के गर्भ से मिली किसी भी प्रचीन वस्तु या खजाने की जानकारी पुरातत्व विभाग और पुलिस को देना जरूरी है. लेकिन यहां पर मजदूरों और मालिक में मन में लालच घर गया. मामले की जानकारी को छुपाकर इस खजाने को आपस में ही बाट लिया गया लेकिन जब हिस्सा-बाट को लेकर विवाद हुआ तो इसकी जानकारी गांववालों को लग गई. पुलिस से भी मामला ज्यादा देर तक छुपा नहीं रहा.
एक्शन मोड में आ गई पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और ताबड़तोड़ दबिश देना शुरू कर दिया. भानपुरा पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक प्रेमसिंह पिता देवीसिंह भाटी, मजदूर जीतमल बैरागी और दो नाबालिगों के खिलाफ आधिकारिक रूप से प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक 144 चांदी के सिक्के और 2 लाख 38 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तत्कालीन समय की चांदी की शुद्धता और मौजूदा बाजार कीमत के आधार पर एक प्राचीन सिक्के की वैल्यू करीब 4 हजार रुपए तक आंकी जा रही है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ब्रिक्स का पावर शो, आज पुतिन-पीएम मोदी की मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?