MP News: सिहोरा में हुए बवाल का Video सामने आया, डंडे और तलवार लेकर घर पर किया हमला
सिहोरा में हुए बवाल का Video सामने आया.
MP News: जबलपुर के सिहोरा में मंदिर और मस्जिद के बीच लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर जमकर पत्थरबाजी हुई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें असमाजिक तत्वों ने घरों में जमकर आतंक मचाया. आरोपी डंडे और तलवार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं.
घरों में आगजनी, दहशत में बुजुर्ग महिलाएं
जबलपुर के सिहोरा में असमाजिक तत्वों ने लोगों ने घरों में जमकर तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. उपद्रवियों को देखकर बुजुर्ग महिलाएं दहशत में दिखी. हाथ में डंडे और तलवार लेकर उपद्रवी आतंक मचाते हुए दिखाई दिए. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लोगों ने कहा कि इस विवाद में दोनों ही पक्षों का नुकसान हुआ है. जब भी लड़ाई होती है, परेशान आम आदमी ही होता है.
मध्य प्रदेश | जबलपुर के सिरोहा इलाके से सामुदायिक हिंसा हुई थी. यहां पर आरती के दौरान मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को लेकर विवाद शुरू हुआ. कुछ देर में दोनों तरफ से लोग इकठ्ठा हो गए और घटना ने हिंसक रूप ले लिया. भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. अब… pic.twitter.com/7mDkboOGzW
— Vistaar News (@VistaarNews) February 20, 2026
इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिहोरा इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिहोरा इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें और अफवाहों को फैलान से बचें
ये भी पढे़ं: MP News: जबलपुर के सिहोरा में फिर बढ़ा तनाव, हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन